Wednesday, April 8

Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान घुटने पर, भारतीय सेना ने तबाह किए 5 राडार और 2 एयर फील्ड
Rajasthan, State

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान घुटने पर, भारतीय सेना ने तबाह किए 5 राडार और 2 एयर फील्ड

    जयपुर: 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित भव्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झलक लोगों को दिखाई दी। मई 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर इतनी सटीक और निर्णायक कार्रवाई की कि दुश्मन घुटने टेकने को मजबूर हो गया।   ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरफील्ड—सरगोदा और रहीमयार खान—को निष्क्रिय किया। इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकवादी कैंपों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि मीडिया रिपोर्ट्स और सैटेलाइट इमेजेस के जरिए हुई।   हवाई सुरक्षा को किया बर्बाद   ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस नेटवर्क को भी भारी क्षति पहुंचाई गई। भारतीय सेना ने निम्नलिखित एयर डिफेंस राडारों को बुरी तरह तबाह किया:   पसरूर एयर डिफेंस राडार चुनियान एयर डिफेंस राडार सुकूर एयर ड...
‘नाग’ की कमान संभालने वाली कैप्टन हंसजा शर्मा: आर्मी में महिलाओं का मान बढ़ाने वाली पहली रुद्र पायलट
Rajasthan, State

‘नाग’ की कमान संभालने वाली कैप्टन हंसजा शर्मा: आर्मी में महिलाओं का मान बढ़ाने वाली पहली रुद्र पायलट

    जयपुर: भारतीय सेना के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। 78वें सेना दिवस की भव्य परेड के दौरान हेलिकॉप्टर से लॉन्च होने वाली नाग मिसाइल प्रणाली HELINA (हेलीकॉप्टर लॉन्च्ड नाग) का प्रदर्शन किया गया। इस अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम की कमान संभाल रही हैं कैप्टन हंसजा शर्मा, जो थल सेना की पहली रुद्र हेलिकॉप्टर पायलट हैं।   कैप्टन हंसजा शर्मा 251 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन से जुड़ी हैं और उनका यह दायित्व भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रतीक बन गया है।   क्या है HELINA मिसाइल   HELINA भारत द्वारा विकसित एक आधुनिक तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है। यह मिसाइल रुद्र और प्रचंड जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों से दागी जाती है और दुश्मन के टैंकों को लंबी दूरी से तबाह करने...
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नायकों को जयपुर में गूंजी गई कहानी, सेनाध्यक्ष ने 5 जांबाजों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया
Rajasthan, State

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नायकों को जयपुर में गूंजी गई कहानी, सेनाध्यक्ष ने 5 जांबाजों को मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया

  जयपुर: 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर के महल रोड पर आयोजित भव्य परेड में भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ और आतंकवाद विरोधी अभियानों में असाधारण वीरता दिखाने वाले पांच वीर शहीदों को मरणोपरांत सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया।   मरणोपरांत वीरता पदक पाने वाले शहीदों में शामिल हैं:   सूबेदार मेजर पवन कुमार – कृष्णा घाटी सैन्य छावनी पर दुश्मन के ड्रोन और तोपखाने को नाकाम किया, अपने साथियों को सुरक्षित किया और इस दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार सुनील कुमार – गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दुश्मन ड्रोन की जानकारी देते रहे और साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। लांस नायक दिनेश कुमार – भीषण गोलाबारी के दौरान समय पर गोला-बारूद की आपूर्ति करते हुए, दुश्मन ड्रोन को निशाना ब...
मेजर यशदीप अहलावत संभालते हैं दुनिया की इकलौती सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट की कमान
Rajasthan, State

मेजर यशदीप अहलावत संभालते हैं दुनिया की इकलौती सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट की कमान

    जयपुर: भारतीय सेना की 61वीं कैवलरी रेजिमेंट, जो दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट है, ने 78वें सेना दिवस की परेड में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर मेजर यशदीप अहलावत हैं, जिन्होंने 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में भी रेजिमेंट का नेतृत्व किया था।   61वीं कैवलरी रेजिमेंट की स्थापना 1 अगस्त 1953 को राज्य कैवलरी बलों को मिलाकर की गई थी। यह रेजिमेंट न केवल युद्ध कौशल में दक्ष है, बल्कि घुड़सवारी में भी माहिर है। गणतंत्र दिवस और राष्ट्रपति के संयुक्त सत्रों में संसद तक उनकी अगुवाई इसी रेजिमेंट द्वारा की जाती है।   इस रेजिमेंट के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। राजपूत, कायमखानी और मराठा समुदायों के जवानों को प्राथमिक प्रशिक्षण के बाद 18 महीने तक घोड़ों के साथ दोस्ताना संबंध बनाने और कुशल घुड़सवार बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है...
जाड़ा, गर्मी या बरसात…सेना की सुप्रीम कमांडर के कदम नहीं डिगे, ऐसे दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Rajasthan, State

जाड़ा, गर्मी या बरसात…सेना की सुप्रीम कमांडर के कदम नहीं डिगे, ऐसे दी शहीदों को श्रद्धांजलि

  जयपुर: 78वें सेना दिवस 2026 के अवसर पर जयपुर के जगतपुरा में आयोजित परेड में एक प्रेरक क्षण ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान प्रदर्शित किए गए वीडियो में राष्ट्रपति और भारतीय सेना की सुप्रीम कमांडर द्रौपदी मुर्मू पिछले साल 15 अगस्त को भीषण बारिश में अचल खड़ी रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती नजर आईं। इस वीडियो ने स्पष्ट कर दिया कि देश की सर्वोच्च कमांडर के कदम जाड़ा, गर्मी या बरसात—किसी भी मौसम में नहीं डिगते।   परेड में मौजूद थे रक्षा मंत्री और शीर्ष सैन्य अधिकारी   इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरभाऊ बागड़े भी उपस्थित थे।   पहली बार छावनी के बाहर आयोजित सेना दिवस परेड   इस वर्ष की परेड की...
2047 तक कितनी मारक होगी भारतीय सेना? थार से हिमालय तक पैनी नजर, दुश्मनों पर निर्णायक वार की तैयारी
Rajasthan, State

2047 तक कितनी मारक होगी भारतीय सेना? थार से हिमालय तक पैनी नजर, दुश्मनों पर निर्णायक वार की तैयारी

    जयपुर: भारतीय सेना के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित आर्मी डे परेड 2026 में न सिर्फ शौर्य और अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, बल्कि वर्ष 2047 तक ‘फ्यूचर रेडी’ भारतीय सेना की मारक क्षमता कैसी होगी, इसकी स्पष्ट झलक भी सामने आई।   सेना दिवस परेड में यह संदेश साफ दिखा कि भारतीय सेना तेज़ी से आत्मनिर्भर, तकनीक-संपन्न और बहुआयामी युद्ध के लिए तैयार बल के रूप में आगे बढ़ रही है। थार के रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंची चोटियों तक, सेना हर मोर्चे पर पूरी ताकत के साथ तैनात है।   स्वदेशी हथियारों से बढ़ी सेना की ताकत   भारतीय सेना की मारक क्षमता में स्वदेशी हथियारों और आधुनिक प्लेटफॉर्म्स ने बड़ा इजाफा किया है। अर्जुन टैंक, टी-90, के-9 वज्र, अग्नि, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणालियों ने सेना को वह सामर्थ्य दी है, जिससे वह न केवल सीमाओं पर ब...
क्या है भैरव बटालियन? जिससे रूबरू होकर जोश से भर गए भारतीय
Rajasthan, State

क्या है भैरव बटालियन? जिससे रूबरू होकर जोश से भर गए भारतीय

    जयपुर: भारतीय सेना की ताकत में एक नया और अत्याधुनिक अध्याय जुड़ गया है—भैरव बटालियन। सेना दिवस पर जयपुर में आयोजित परेड के दौरान जब इस नई यूनिट के जांबाज सैनिकों ने कदमताल की, तो दर्शक जोश और गर्व से भर उठे।   भैरव बटालियन भारतीय सेना की नई, छोटी लेकिन बेहद घातक लड़ाकू यूनिट है, जिसे हर समय और हर परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार रखा गया है। इस बटालियन में करीब 250 विशेष रूप से प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं, जो आधुनिक तकनीक और तेज कार्रवाई में माहिर हैं।   स्पेशल फोर्स और इन्फैंट्री के बीच सेतु   भैरव बटालियन को स्पेशल फोर्सेज और नियमित इन्फैंट्री के बीच की कड़ी के रूप में तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य स्पेशल फोर्सेज को अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक मिशनों के लिए मुक्त करना है। यह यूनिट कोर और डिवीजन स्तर पर तैनात की जा रही है।   सीमाओं पर तैनाती, ...
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान: वेद न मानने वालों के बच्चे “जावेद-नावेद” बनेंगे, बागेश्वर धाम में गुरुकुल स्थापित
Rajasthan, State

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान: वेद न मानने वालों के बच्चे “जावेद-नावेद” बनेंगे, बागेश्वर धाम में गुरुकुल स्थापित

    जयपुर: बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुत्व और सनातन परंपरा पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। शास्त्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग वेदों के महत्व को नहीं समझेंगे, उनके बच्चे जावेद और नावेद बन जाएंगे।   धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर धाम में ‘वेद विद्या’ को बढ़ावा देने के लिए गुरुकुल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “भोजन एक दिन तक टिकता है, पानी एक घंटे तक, लेकिन ज्ञान आपकी पूरी जिंदगी में आपके साथ रहता है। इसलिए वेदों की परंपरा को बचाना और बढ़ावा देना जरूरी है।”   शास्त्री ने युवाओं से अपील की कि वे हिंदू धर्म और सनातन धर्म को समझें और उसकी रक्षा में योगदान दें। उन्होंने कहा, “देश में अब जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद होगा; तनातनी नहीं, सनातनी रहेंगे।”   जयपुर पहुंचते ह...
सेना दिवस पर पहली बार जगतपुरा में आर्मी परेड: 52 ब्लॉक में होगी दर्शकों की व्यवस्था, पास जरूरी
Rajasthan, State

सेना दिवस पर पहली बार जगतपुरा में आर्मी परेड: 52 ब्लॉक में होगी दर्शकों की व्यवस्था, पास जरूरी

    जयपुर: सेना दिवस के मौके पर गुरुवार, 15 जनवरी को जगतपुरा क्षेत्र में पहली बार जनता के बीच आर्मी परेड आयोजित की जा रही है। परेड अक्षय पात्र सर्किल से शुरू होकर बॉम्बे हॉस्पिटल तक लगभग 2.5 किलोमीटर तक चलेगी। बीते दिनों हुई रिहर्सल में भी हजारों लोगों ने फुल ड्रेस परेड का आनंद लिया। परेड देखने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और सेना के अधिकारी मौजूद रहेंगे।   दर्शकों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर कुल 52 ब्लॉक बनाए गए हैं। ब्लॉकों को चार श्रेणियों में बांटा गया है—S, B, C और LC। ज्यादातर ब्लॉकों में कुर्सियों की व्यवस्था है, जबकि कुछ ब्लॉक स्टैंडिंग हैं। वीवीआईपी मेहमानों के लिए विशेष ब्लॉक बनाए गए हैं, जहां सोफे लगाये गए हैं।   आपका ब्लॉक कहां है:   S कैटेगरी: परेड स्थल से पश्चिम दिशा में, कुल 12 ब्लॉक। S-1 बॉम्बे हॉस्पिटल क...
कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश की आहट: जयपुर-भरतपुर में 18-19 जनवरी को मावठ के आसार
Rajasthan, State

कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश की आहट: जयपुर-भरतपुर में 18-19 जनवरी को मावठ के आसार

  जयपुर (राजस्थान): राजस्थान में कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच अब बारिश की संभावना ने मौसम की तस्वीर बदल दी है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग में 18-19 जनवरी को मावठ हो सकती है। वहीं, लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान मात्र 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।   मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के आठ जिलों—अलवर, झुंझुनूं, करौली, कोटपूतली, बहरोड़, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर—में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के कारण दिन में भी कड़ाके की सर्दी का अहसास बना हुआ है।   कोहरे में कमी आने के बाद स्कूलों में छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। आज, 15 जनवरी से पहली कक्षा से ऊपर के सभी बच्चों को स्कूल जाना होगा। सीकर जिले में जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 17 जनवरी तक छुट्टी का आदेश जारी किया है।   मौसम विभाग ने चेताया है कि बारिश ...