राजस्थान में मतदाता सूची अपडेट के लिए समय सीमा बढ़ी, SIR के लिए अब और 4 दिन
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान सहित कई राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 जनवरी 2026 कर दी है। अब मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए मतदाताओं को अतिरिक्त समय मिलेगा।
आयोग का नोटिफिकेशन जारी
निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया कि यह निर्णय संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
केवल दावे और आपत्तियों की अवधि में बढ़ोतरी
आयोग ने स्पष्ट किया कि समयसीमा में यह बढ़ोतरी केवल दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि के लिए लागू होगी। मतदाता अब अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने या आपत्ति दर्...










