राजस्थान के नेशनल हाईवे पर लागू हुआ नया ‘लेन ड्राइव’ नियम, तय हुई हर वाहन की लेन—जानिए पूरा सिस्टम
उदयपुर | एनबीटी डेस्कराजस्थान में इस साल जयपुर टैंकर ब्लास्ट सहित कई बड़े और दर्दनाक सड़क हादसों के बाद प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को कड़ा करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में राज्य के प्रमुख नेशनल हाईवे—विशेषकर उदयपुर–मंगलवाड़–अहमदाबाद मार्ग—पर लेन ड्राइविंग नियम अनिवार्य कर दिए गए हैं।
राजस्थान पुलिस, एनएचएआई और आरटीओ की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत हाईवे पर पोस्टर, एंबुलेंस पर जागरूकता स्टीकर और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
अब लेन बदलना नहीं होगा आसान, चालान निश्चित
राज्य पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देश पर शुरू हुए अभियान के बारे में उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित ड्राइविंग को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। अतिरिक्त एसपी (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल के नेतृत्व में अभियान को हरी झंडी दिखाकर शु...










