पापा! बिहार चुनाव में जीत की बधाई… बेटे के गले लगते ही खिल उठे नीतीश कुमार के चेहरे
पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी पटना में जश्न का माहौल है। बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के नेताओं द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसने चुनावी हलचल के बीच एक भावनात्मक पल को सामने ला दिया है।
जीत की बधाई देने पिता के गले लगे निशांत
राजनीति से हमेशा दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार सोमवार को खुद अपने पिता से मिले और बिहार की जनता द्वारा दिए गए जनादेश पर उन्हें बधाई दी। जैसे ही निशांत ने अपने पिता को गले लगाया, नीतीश कुमार के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। दोनों की यह तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है।
एक ही रंग के कपड़ों में दिखे पिता-पुत्र
तस्वीर में नीतीश कुमार और निशांत लगभग एक जैसे परिधानों में नजर आए।
नीतीश कुमार सफेद क...










