मोकामा दियारा का कुख्यात ‘नीरज बॉस’ गिरफ्तार, बिहार पुलिस का ‘हाफ एनकाउंटर’—25 साल बाद खौफ का अंत
मोकामा दियारा में दो दशक से अधिक समय तक दहशत का पर्याय बने कुख्यात अपराधी नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस को आखिरकार बिहार पुलिस ने दबोच लिया। तेघड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में की गई जोरदार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीरज को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। भारी फायरिंग के बीच हुए इस ऑपरेशन को पुलिस ने ‘हाफ एनकाउंटर’ बताया है। गैंग के तीन अन्य सदस्यों ने मौके पर ही घुटने टेक दिए।
खुफिया सूचना पर छापेमारी, दहशत का साम्राज्य ढहा
एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नीरज बॉस अपने गैंग के साथ दियारा इलाके में मौजूद है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, नीरज गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और नीरज बॉस पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके तीन साथी डर के मारे मौके पर ही सरेंडर कर गए।पुलिस ने मौके से दो राइफल, एक पिस्टल, एक ...










