Tuesday, February 3

मध्य प्रदेश में बर्फीली ठंड का कहर: नौगांव में पारा 1.0°C, पचमढ़ी में जमी बर्फ, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

This slideshow requires JavaScript.

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण सर्दी का दौर अब चरम पर पहुँच गया है। प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके के छतरपुर जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 1.0°C दर्ज किया गया, जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में सुबह के समय बर्फ की पतली परत जम गई। प्रदेशभर में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।

 

सफेद चादर ओढ़ा नौगांव और पचमढ़ी

नौगांव में सुबह-सुबह खेतों, वाहनों और पेड़ों पर ओस जमकर सफेद चादर सी नजर आई। पचमढ़ी में टूरिस्ट वाहनों के बोनट और सीटों पर भी बर्फ जमी हुई मिली। अधिकांश जिले तीव्र शीतलहर की चपेट में हैं, और लोग सुबह घरों से निकलने में हिचकिचा रहे हैं। शाम होते ही लोग रजाई और कंबल में दुबक जाते हैं।

 

नौगांव में पारे की गिरावट का रिकॉर्ड

जनवरी की शुरुआत में नौगांव में तापमान लगातार गिरता रहा है:

 

1 जनवरी: 8.0°C

2 जनवरी: 9.6°C

3 जनवरी: 10.8°C

4 जनवरी: 2.5°C

5 जनवरी: 1.0°C

 

कृषि मौसम विशेषज्ञ हेमन्त कुमार सिन्हा के अनुसार, साफ मौसम और रेडिएशन कूलिंग के कारण रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। पिछले वर्षों में नौगांव में पारा -1.0°C तक गिर चुका है, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

 

प्रदेश के अन्य ठंडे स्थानों की स्थिति

प्रदेश के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार है:

 

कल्याणपुर 3.8°C

दतिया 4.4°C

खजुराहो 5.4°C

राजगढ़ 5.4°C

मुरैना 5.5°C

मलांजखंड 5.5°C

उमरिया 5.7°C

पचमढ़ी 5.8°C

मंडला 5.8°C

धार 6.5°C

टीकमगढ़ 6.7°C

दमोह 6.8°C

शिवपुरी 7.0°C

रायसेन 7.0°C

रतलाम 7.2°C

सतना 7.4°C

सागर 7.5°C

रीवा 7.5°C

नरसिंहपुर 7.6°C

खंडवा 8.0°C

छिंदवाड़ा 8.4°C

गुना 8.8°C

सिवनी 9.2°C

श्योपुर 9.4°C

खरगोन 9.8°C

सीधी 11.0°C

नर्मदापुरम 11.0°C

 

अलाव ही एकमात्र सहारा

पारा शून्य के करीब जाने की आशंका के बीच, लोग अब सड़कों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव पर निर्भर होकर रात काट रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24-48 घंटों में तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल प्रदेश में ठंड का असर पिछले वर्षों से भी अधिक है, और प्रदेश के अधिकांश जिले शीतलहर की चपेट में हैं।

Leave a Reply