Monday, March 30

Madhya Pradesh

देवास के SDM आनंद मालवीय निलंबित: मंत्री पर विवादित टिप्पणी और सरकारी पत्र में ‘कांग्रेस भाषा’ का आरोप
Madhya Pradesh, State

देवास के SDM आनंद मालवीय निलंबित: मंत्री पर विवादित टिप्पणी और सरकारी पत्र में ‘कांग्रेस भाषा’ का आरोप

    उज्जैन (मध्य प्रदेश): उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने देवास जिले के एसडीएम आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई इंदौर में दूषित जल संकट से हुई 14 मौतों और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर की गई उनकी विवादास्पद टिप्पणी के कारण की गई।   एसडीएम आनंद मालवीय ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए जारी एक सरकारी पत्र (क्रमांक 44, दिनांक 03-01-2026) में मंत्री को ‘अमानवीय और निरंकुश’ बताया और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में पत्र में कांग्रेस की भाषा का इस्तेमाल किया। इस पत्र में दूषित पानी से हुई मौतों, 2800 प्रभावित व्यक्तियों और अन्य संवेदनशील जानकारियों का उल्लेख भी था।   अधिकारियों के अनुसार, इस पत्र में गंभीर पदीय लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता पाई गई। एसडीएम ने कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान करने के मद्देनजर...
अब चाय पीकर कप फेंकने की जरूरत नहीं, खा जाइए! दमोह में आया ‘बिस्किट कप’
Madhya Pradesh, State

अब चाय पीकर कप फेंकने की जरूरत नहीं, खा जाइए! दमोह में आया ‘बिस्किट कप’

    दमोह (मध्य प्रदेश): अब चाय पीने के बाद कप फेंकने की झंझट खत्म हो जाएगी। दमोह प्रशासन ने एक अनोखा 'बिस्किट कप' पेश किया है, जिसे पीने के बाद स्नैक की तरह खाया जा सकता है। यह नवाचार न सिर्फ प्लास्टिक कचरे को कम करेगा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।   दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस अनोखी पहल का परिचय देते हुए बताया कि यह कप केवल बर्तन नहीं है, बल्कि पर्यावरण को प्लास्टिक और डिस्पोजल कचरे से बचाने का एक कारगर उपाय भी है।   इस मौके पर कलेक्टर कोचर ने मीडिया के सामने बिस्किट कप में चाय पी और खुद इसका स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि चाय के साथ अलग से बिस्किट लेने की जरूरत नहीं। चाय खत्म होने के बाद यह कप एक स्वादिष्ट स्नैक बन जाता है।   प्लास्टिक और डिस्पोजल कप नालियों को चोक करते हैं और ज़मीन को नुकसान पहुंचाते है...
उज्जैन में फिर गरजा बुलडोजर, महाकाल मार्ग पर बिना अनुमति बनी नूरजहां की 4 मंजिला बिल्डिंग जमींदोज
Madhya Pradesh, State

उज्जैन में फिर गरजा बुलडोजर, महाकाल मार्ग पर बिना अनुमति बनी नूरजहां की 4 मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

    उज्जैन: महाकाल मंदिर के निकट चार मंजिला अवैध भवन को उज्जैन नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गिरा दिया। यह निर्माण नूरजहां गुलाम मोहम्मद के नाम से बिना अनुमति के किया जा रहा था। नगर निगम ने पोकलेन और बुलडोजर की मदद से इमारत को पूरी तरह समेटा। इस दौरान मंदिर जाने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए बाधित करना पड़ा।   नोटिस का नहीं दिया जवाब: यह मामला जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत भवन क्रमांक 97/7/A का है। नगर निगम अधिकारियों ने जब अवैध निर्माण की जानकारी पाई, तो तुरंत नोटिस भेजा गया। लेकिन भवन मालिक ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही निर्माण रोका। इसके बजाय, उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। अंततः नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी कर आज इस चार मंजिला भवन पर बुलडोजर चला दिया।   मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कार्रवाई: अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके मे...
शीतलहर का असर: इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश
Madhya Pradesh

शीतलहर का असर: इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश

  इंदौर। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट और सुबह के समय घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इंदौर और मंडला सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह निर्णय एहतियातन लिया गया है।   इंदौर में कक्षा 1 से 8 तक तीन दिन का अवकाश   इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने आदेश जारी कर कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित निजी स्कूल भी शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौजूदा मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को कड़...
भोपाल में दूषित पानी का खतरा टला, निगम कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी किया सघन अभियान
Madhya Pradesh, State

भोपाल में दूषित पानी का खतरा टला, निगम कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी किया सघन अभियान

    भोपाल: इंदौर में दूषित पानी के कारण 17 लोगों की मौत ने भोपाल नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी। इसी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए निगम कर्मचारियों ने रविवार को छुट्टी के बावजूद शहर की गलियों और सड़कों में उतरकर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 24 जगह लीकेज की पहचान कर उन्हें तुरंत ठीक किया।   210 स्थानों से सैंपलिंग, 8 प्रयोगशालाओं में जांच नगर निगम ने झुग्गी बस्तियों सहित शहर के 210 विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने लिए और उन्हें 8 अलग-अलग प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई। प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, इसलिए शनिवार को भी 258 स्थानों से सैंपलिंग की गई थी।   जमीनी स्तर पर सुधार कार्य युद्ध स्तर पर सिर्फ जांच ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार कार्य भी तेज़ी से किए गए। निगम ने 45 सीवेज चैंबरों की सफाई की और पाइपलाइन...
दूषित पानी से इंदौर में एक और मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 17, कल हाईकोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट
Madhya Pradesh, State

दूषित पानी से इंदौर में एक और मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 17, कल हाईकोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

  इंदौर: इंदौर शहर में दूषित पेयजल के कारण फैली बीमारी ने एक और जान ले ली। 69 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा की अचानक तबियत बिगड़ गई, और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार तक मृतकों की संख्या 16 थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 17 हो गया है।   मृतक ओमप्रकाश शर्मा, धार जिले की शिव विहार कॉलोनी के निवासी थे और कुछ दिनों पहले अपने बेटे से मिलने इंदौर आए थे। 1 जनवरी को उनकी तबियत अचानक बिगड़ी। उल्टी-दस्त और किडनी फेल होने के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने के बाद 2 जनवरी को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन बताते हैं कि पहले से केवल ब्लड प्रेशर की समस्या थी, लेकिन दूषित पानी पीने के बाद उनकी किडनी प्रभावित हुई।   अस्पतालों में स्थिति गंभीर: शहर के ...
इलाज के बहाने हमीदिया में वीआईपी! कुख्यात ड्रग माफिया यासीन मछली सिस्टम को चुनौती दे रहा
Madhya Pradesh, State

इलाज के बहाने हमीदिया में वीआईपी! कुख्यात ड्रग माफिया यासीन मछली सिस्टम को चुनौती दे रहा

    भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी में कुख्यात ड्रग तस्कर और नाबालिग शोषण का आरोपी यासीन अहमद उर्फ ‘मछली’ फिर सुर्खियों में है। संगीन अपराधों में जेल की हवा खा रहा यह अपराधी 24 दिसंबर से हमीदिया अस्पताल में वीआईपी ट्रीटमेंट का आनंद ले रहा है, जबकि जेल प्रशासन इसे पूरी तरह स्वस्थ बता रहा है।   जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के अनुसार, यासीन को केवल मामूली यूरिन इंफेक्शन था, जिसका इलाज जेल में ही संभव था। बावजूद इसके, परिजनों ने अदालत से छुट्टी का आवेदन किया और कोर्ट के आदेश पर उसे अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती के बाद अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी बीमारी कितनी गंभीर है।   रसूख के पीछे छिपा अपराध यासीन अहमद कोई सामान्य अपराधी नहीं है। उसकी गिरफ्तारी एक फिल्मी सीन जैसी रही, जब क्राइम ब्रांच ने टीटी नगर में घेराबंदी की और उसने अपनी स्कॉर्पियो से पुलिस की तीन ...
मजदूर की बेटी बनी BSF अफसर  खाकी वर्दी में घर लौटी तो 5 किलोमीटर दूर स्टेशन पर उमड़ा पूरा गांव
Madhya Pradesh, State

मजदूर की बेटी बनी BSF अफसर खाकी वर्दी में घर लौटी तो 5 किलोमीटर दूर स्टेशन पर उमड़ा पूरा गांव

    हरदा (मध्य प्रदेश)। संघर्ष, मेहनत और सपनों की उड़ान की एक मिसाल हरदा जिले के बारजा गांव में देखने को मिली, जब एक मजदूर की बेटी कीर्ति कलम सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अफसर बनकर खाकी वर्दी में अपने गांव लौटीं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे गांव ने ऐसा स्वागत किया, जो वर्षों तक याद रखा जाएगा।   स्टेशन पर बिछे पलक-पांवड़े   जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिली कि BSF की ट्रेनिंग पूरी कर कीर्ति पहली बार वर्दी में घर लौट रही हैं, वैसे ही गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर टिमरनी रेलवे स्टेशन पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। फूल-मालाएं, जयकारे और गर्व से भरी आंखों के बीच बेटी का स्वागत किया गया। स्टेशन से गांव तक जश्न का माहौल बना रहा।   मेहनत की मिसाल हैं कीर्ति   कीर्ति कलम ने वर्ष 2018 में 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब...
इंदौर में डायरिया का कहर जारी 24 घंटे में 20 नए मामले, 9 हजार से अधिक लोगों की जांच
Madhya Pradesh, State

इंदौर में डायरिया का कहर जारी 24 घंटे में 20 नए मामले, 9 हजार से अधिक लोगों की जांच

        इंदौर। शहर में दूषित पानी से फैले डायरिया के प्रकोप ने हालात को और गंभीर कर दिया है। बीते 24 घंटे में 20 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सबसे अधिक प्रभावित भगीरथपुरा क्षेत्र में 9,000 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है।   करीब 400 मरीज अस्पताल में भर्ती   स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक कुल 398 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 256 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि 142 मरीज अभी भी इलाजरत हैं। इनमें से 11 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।   कोलकाता से पहुंची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिका...
‘ठंडी भजिया’ से भड़का बवाल: जबलपुर में आधी रात तक तनाव, पुलिस का लाठीचार्ज, तीन हिरासत में
Madhya Pradesh, State

‘ठंडी भजिया’ से भड़का बवाल: जबलपुर में आधी रात तक तनाव, पुलिस का लाठीचार्ज, तीन हिरासत में

  जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में शनिवार देर रात एक मामूली-सी बात ने बड़ा रूप ले लिया। एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार में ‘ठंडी भजिया’ की शिकायत से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सांप्रदायिक और जातिगत तनाव में बदल गया। हालात इतने बिगड़े कि स्थिति संभालने के लिए 8 से 10 थानों की पुलिस, दो एडिशनल एसपी और चार सीएसपी को मौके पर उतरना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आधी रात लाठीचार्ज तक करना पड़ा।   भजिया ठंडी होने की शिकायत से शुरू हुआ विवाद   पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 11:30 बजे की है। स्थानीय निवासी राजकुमार जैन कमानिया गेट, बड़ा फुहारा क्षेत्र स्थित बड़कुल स्वीट्स में भजिया लेने पहुंचे थे। भजिया ठंडी होने की शिकायत पर काउंटर मैनेजर रोहित राजपूत से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर मैनेजर ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया, जो डंडे और बे...