मुजफ्फरपुर: महिला और 3 बच्चों की हत्या केस में सोशल मीडिया और गायक का नाम संदिग्ध
मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी से ममता कुमारी और उसके तीन मासूम बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब मामले में सोशल मीडिया संपर्कों, संदिग्धों और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के दौरान कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं ममता
पुलिस ने ममता के फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट्स की जांच शुरू की है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में थी। शुरुआती जांच में एक कथित दिलफेंक गायक का नाम भी संदिग्धों की सूची में शामिल हुआ है।
आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने औराई के एक युवक समेत लगभग छह संदिग्धों से पूछताछ की है। हालांकि, अभी तक किसी निर्णायक सुराग का पता नहीं चला है। गुरुवार को एक साथ चार शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया...










