कल का मौसम: 22 फरवरी 2026 देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 40-55 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, आईएमडी का अपडेट
नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 22 फरवरी से 24 फरवरी तक उत्तर से दक्षिण तक 10 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के चलते तापमान में गिरावट और यात्रा में कठिनाइयों की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सुबह-सुबह यात्रा करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।
भारी बारिश की चेतावनी वाले राज्य
आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश और तूफान की संभावना है।
उत्तराखंड: 22-24 फरवरी, 40 किमी/घंटा की गति से तेज हवा के साथ बारिश; प्रभावित जिले: उत्तर काशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल।
हिमाचल प्रदेश: शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन में बारिश का अलर्ट; मनाली के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की चेतावनी।
जम्मू-कश्मीर: 2...










