“अमेरिकियों को खुश करने के लिए हमारे किसानों की कुर्बानी क्यों?” – ट्रेड डील पर पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल गांधी
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने एक बार फिर प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस समझौते को “शर्मनाक आत्मसमर्पण” करार देते हुए सवाल उठाया कि क्या अमेरिकियों को खुश करने के लिए भारतीय किसानों के हितों की अनदेखी की गई है?
“भारत को बनाया जा रहा है डेटा कॉलोनी”
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समझौता भारत को एक “डेटा कॉलोनी” में बदल सकता है। उनके मुताबिक, अमेरिका ने इस डील से बड़ा लाभ उठाया है, जबकि भारत को अपेक्षाकृत कम फायदा मिला है।
उन्होंने सवाल किया कि—
अमेरिका को हमारे तेल आयात तय करने की छूट देकर क्या भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया?
बिना किसी स्पष्ट पारस्परिक वादे के हर साल 100 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात बढ़ाने पर सहमति क्यों दी गई?
...










