भारत चूक गया, चीन ने लपक लिया… अब भारत बिछा रहा रेल लाइन, माजरा क्या है?
नई दिल्ली, 12 दिसंबर 2025 (दिनेश मिश्र) – हॉर्न ऑफ अफ्रीका का प्रमुख देश इथियोपिया भारत का अहम आर्थिक और रणनीतिक भागीदार है। भारत और इथियोपिया के 2000 साल पुराने संबंध हैं, लेकिन हाल ही में भारत की देरी के कारण चीन ने कुछ बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स पर कब्जा कर लिया। अब भारत अपनी विशेषज्ञता और निवेश के साथ देश की रेल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी से भागीदारी बढ़ा रहा है।
इथियोपिया में भारत की भूमिका:भारत ने इथियोपिया को रेल लाइन बिछाने, लोकोमोटिव और बोगियों का निर्माण में सहयोग किया है। भारतीय रेलवे की आरआईटीईईएस (RITES) ने ट्रैक बिछाने और विद्युतीकरण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन किए और तकनीकी विशेषज्ञता साझा की। हालांकि, प्रमुख लाइन अदीस अबाबा–जिबूती रेलवे भारत के ऋण स्वीकृति में देरी के कारण चीन की मदद से बनी, जबकि भारत ने अन्य रेल परियोजनाओं और पुर्जों में अहम योगदान दिया।
राजनयिक औ...










