उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली-एनसीआर में धुंध; यूपी, पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में धुंध और ठंडराजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा।
यूपी में घना कोहरा, यात्रा में परेशानी की आशंकाउत्तर प्रदेश में 13 से 15 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहन...










