पौधों की रफ्तार दोगुनी, फल और फूल बढ़े कई गुना…माली ने बताए कोकोपीट के 6 जादुई फायदे
एक खूबसूरत बगीचे की शुरुआत बीज से नहीं बल्कि मिट्टी से होती है। लेकिन शहरों में अक्सर पौधों के लिए उपजाऊ और हल्की मिट्टी मिलना मुश्किल होता है। इस समस्या का समाधान कोकोपीट है। गार्डनिंग एक्सपर्ट जितेंद्र भट्ट ने बताया कि कोकोपीट मिट्टी में मिलाने से पौधों की ग्रोथ, फल और फूलों की संख्या तेजी से बढ़ती है।
मिट्टी में होने चाहिए ये 4 गुण
हल्की मिट्टी – जिससे जड़ें आसानी से फैल सकें।
बेहतर जल निकासी – पानी ठहरा न रहे, अन्यथा जड़ें सड़ सकती हैं।
संतुलित नमी – मिट्टी नम रहे, लेकिन कीचड़ जैसी न हो।
पोषक तत्व – नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम भरपूर हों।
कोकोपीट से मिट्टी का जादू
हल्का और हवादार बनाना: कोकोपीट नारियल के छिलके से बना प्राकृतिक फाइबर है। यह मिट्टी में पोरसिटी बढ़ाता है और जड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचती है।
नमी का मास्टर मैनेजमेंट: कोकोपीट अपने वजन से कई ...










