ये 3 दालें खाएं, कमजोरी दूर होगी, हड्डियां मजबूत होंगी, खून की कमी भी मिटेगी
दालें सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए पोषण का खजाना भी हैं। डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, मसूर, मूंग और उड़द की दालें ओवरऑल न्यूट्रिशन के लिहाज से सबसे बेहतर मानी जाती हैं।
मसूर की दाल – खून बढ़ाने वाली दाल
मसूर की दाल में फैट कम, लेकिन प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह नया खून बनाने में मदद करती है और हल्की होने के कारण जल्दी पच जाती है।
किसे खानी चाहिए:
खून की कमी वाले लोग
हमेशा थकान महसूस करने वाले
तेजी से वजन बढ़ने की समस्या वाले
100 ग्राम मसूर दाल में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन, पर्याप्त आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
मूंग दाल – प्रोटीन का खजाना
हरी छिलके वाली और पीली मूंग दाल हल्की और सात्विक मानी जाती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता ...










