Thursday, December 18

“आजतक आप लोगों से छुपाए गए”: डॉक्टर रोबिन शर्मा ने बताए मुनक्का के 2 चमत्कारी फायदे, जानें कौन नहीं खा सकता

मुनक्का, जिसे अक्सर किशमिश की तरह देखा जाता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके दो ऐसे चमत्कारी फायदे हैं, जिनसे अधिकतर लोग अनजान हैं? आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. रोबिन शर्मा ने मुनक्का के सेवन के दो खास तरीके बताए हैं और यह भी बताया कि किन लोगों को इसे खाना सुरक्षित नहीं है।

This slideshow requires JavaScript.

मुनक्का का पहला फायदा

डॉक्टर शर्मा के अनुसार, मुनक्का उन लोगों के लिए वरदान है जिनको पेशाब में जलन, पीला पेशाब, शरीर में गर्मी, एसिडिटी या स्किन रैशेज जैसी समस्या रहती है। उनका दावा है कि सिर्फ 7 दिन लगातार सेवन करने से राहत मिलने लगती है।

सेवन का तरीका:

  1. रात को एक गिलास पानी लें।
  2. इसमें 5-7 मुनक्का के दाने, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच जीरा और थोड़ी सी धागे वाली मिश्री डालें।
  3. इसे रातभर भिगोकर रखें।
  4. सुबह खाली पेट सेवन करें। सभी चीजों को चबाकर खाएं और पानी भी पी लें।

मुनक्का का दूसरा फायदा

सर्दियों में अक्सर गले में कफ जमना या खराश की समस्या होती है। मुनक्का इसके लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। यह सूखी खांसी कम करने और छाती को ताकत देने में मदद करता है।

सेवन का तरीका:

  1. 2-4 मुनक्का को हल्का सेंक लें।
  2. ऊपर से थोड़ी काली मिर्च और सेंधा नमक छिड़कें।
  3. दानों को चूसकर खाएं।

कौन नहीं खा सकता?

डॉ. शर्मा के मुताबिक, मुनक्का हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। जिन लोगों को बार-बार दस्त, या शरीर में अत्यधिक गर्मी की समस्या है, उन्हें मुनक्का नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, भिगोए बिना या मुनक्का के बीज सहित सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर: लेख में दी गई जानकारी इंस्टाग्राम रील पर आधारित है। एनबीटी इसकी पूर्ण सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Reply