2 दिन में पीली होने से बचाएँ धनिया की पत्तियां, सिंह साहब ने बताया 25 दिन तक ताजा रखने का तरीका
रसोई में धनिया की ताजगी और खुशबू खाने के स्वाद को बढ़ा देती है, लेकिन अक्सर गृहणियों की सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि धनिया की पत्तियां मात्र 2 दिन में पीली और खराब हो जाती हैं। इसका मुख्य कारण जड़ों में नमी और खराब पत्तियों से फैलने वाला संक्रमण है।
सिंह साहब ने इस समस्या का सरल और असरदार समाधान बताया है, जिससे धनिया को 25 दिनों तक हरा और ताजा रखा जा सकता है।
धनिया के जल्दी खराब होने के कारण
धनिया की पत्तियां ज्यादा नमी और फंगस के कारण जल्दी खराब हो जाती हैं। जड़ों में मिट्टी लगी होने या सड़े पत्तों की मौजूदगी से एथिलीन गैस निकलती है, जो पत्तियों को पीला और चिपचिपा बना देती है। फ्रिज का बंद वातावरण और नमी इस प्रक्रिया को और तेज कर देते हैं।
25 दिनों तक ताजा रखने का तरीका
जड़ों की छंटाई:
धनिया को स्टोर करने से पहले उसकी ...










