बिहार के 6 लाख शिक्षकों को नए साल का बड़ा तोहफा! एक महीने में तैयार होगी ‘मनचाहा तबादला’ नीति, सभी श्रेणियों पर लागू होगी नई नियमावली
बिहार के करीब 6 लाख सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी के साथ होने वाली है। शिक्षा विभाग लंबे समय से लंबित पड़ी शिक्षक स्थानांतरण नियमावली को अंतिम रूप देने में जुट गया है, जिसे अगले एक महीने के भीतर कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। इससे शिक्षकों को सालों से इंतजार कर रहे मनचाहे तबादले की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
सभी श्रेणी के शिक्षकों को मिलेगा समान लाभ
नई नियमावली 79 हजार स्कूलों में कार्यरत सभी प्रकार के शिक्षकों पर लागू होगी—
पुराने शिक्षक
विशिष्ट शिक्षक
विद्यालय अध्यापक
प्रधानाध्यापक
प्रधान शिक्षक
अब तक तबादले में स्पष्ट नीति न होने के कारण शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। 2006 में पहली बार नियोजित शिक्षकों की बहाली के बाद से यह समस्या लगातार बनी हुई थी। नई नीति लागू होने के बाद 1 लाख से ज्यादा तबादला चाहने वाले शिक्षकों को सी...










