Wednesday, July 15

This slideshow requires JavaScript.

जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राकेश वर्मा ने किया पौधारोपण और पौधों का वितरण

उज्जैन। माझी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी राकेश वर्मा ने अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों का वितरण भी किया और समाज के लोगों से हर शुभ अवसर को पौधारोपण से जोड़ने का आह्वान किया।

This slideshow requires JavaScript.

जन्मदिन के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राकेश वर्मा ने सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

राकेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पौधारोपण अभियान से प्रेरणा लेकर समाज ने यह संकल्प लिया है कि प्रत्येक खुशी के अवसर को पौधारोपण से जोड़ा जाएगा। इसी संकल्प के तहत उनके जन्मदिन पर 53 पौधों का रोपण किया गया तथा तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में तुलसी का विशेष धार्मिक एवं औषधीय महत्व है। प्रत्येक परिवार को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राकेश वर्मा ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान महाकाल से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सहयोग और सेवा की भावना निरंतर बनी रहनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी संजय रायकवार ने बच्चों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। राकेश वर्मा ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रतिवर्ष समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं और इस वर्ष भी उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

इस अवसर पर खेमचंद रायकवार, गोपाल रायकवार, बसंत रायकवार, राजू रायकवार, चिंतामन रायकवार, सोमेश रायकवार, हरीश पारिया, अजय पारिया, राहुल बाथम, जितेंद्र माझी, बसंत गौड़, बालमुकुंद बाथम, निहाल रायकवार, आरती पारिया, मीना रायकवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजय रायकवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply