

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने CJP आंदोलन के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

यह जानकारी CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की तथा आंदोलन के समर्थन में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
अभिजीत डिपके ने अपने संदेश में अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के युवाओं के साथ खड़े होने के लिए वे उनके हृदय से आभारी हैं।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक इन दिनों CJP आंदोलन के समर्थन में सक्रिय हैं। अखिलेश यादव द्वारा की गई यह बातचीत और समर्थन का संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


