Tuesday, February 17

सूर्यकुमार यादव की शानदार चाल ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, दिग्गज भी हो गए हैरान

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार दी। यह जीत भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत है। मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।

This slideshow requires JavaScript.

मैच से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण था। पाकिस्तान ने पहले मैच खेलने से मना किया था और उनके स्पिनर उस्मान तारिक पर काफी हाइप थी। लेकिन भारत ने अपनी ताकत दिखाई और पाकिस्तान की सारी अकड़ तोड़ दी। अब पाकिस्तान के लिए विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

सूर्यकुमार यादव की रणनीति ने बदली खेल की दिशा

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका तब दिया, जब उन्होंने तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को गेंदबाजी करवाई। बासित ने कहा, “आज पाकिस्तान क्रिकेट की यह वेल्यू है।”

तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक-एक ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इसका असर बेहद शानदार रहा। तिलक वर्मा ने शदाब खान को आउट किया और टीम इंडिया के जीत में अहम योगदान दिया।

मैच की झलक

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रनों की शानदार पारी के दम पर 175 रन का स्कोर बनाया। आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तान यह टारगेट नहीं पूरा कर पाया और 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गया।

इस जीत ने भारत को न सिर्फ सुपर 8 में मजबूती दी, बल्कि पाकिस्तान की उम्मीदों को भी झटका दिया।

Leave a Reply