Monday, February 16

खेसारी लाल यादव की ‘अग्नि परीक्षा’ होली पर धमाका, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी संग आएंगे नजर

पटना/मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ 4 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक्शन और भावनात्मक कहानी से भरपूर होने का दावा किया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

फिल्म के प्रोड्यूसर सुरेंद्र यादव और डायरेक्टर लाल बाबू पंडित ने बताया कि ‘अग्नि परीक्षा’ में संघर्ष, प्रेम, परिवार और न्याय की लड़ाई को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है। सुरेंद्र यादव ने कहा, “होली जैसे बड़े त्योहार पर फिल्म रिलीज इसलिए तय की गई है ताकि परिवार के साथ दर्शक सिनेमाघरों में यादगार अनुभव ले सकें।”

खेसारी लाल यादव का अनुभव

खेसारी लाल यादव ने खुद कहा कि ‘अग्नि परीक्षा’ उनके करियर की खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ भावनाओं से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी और यह फिल्म पूरी तरह मनोरंजन का पैकेज साबित होगी।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म में आकांक्षा पुरी लीड रोल में हैं और खेसारी लाल के साथ रोमांस और ड्रामा का शानदार तड़का दिखाएंगी। नीलम गिरी, जो हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं, भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। इसके अलावा सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कलाकार फिल्म को और दमदार बनाते हैं।

फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं महेंद्र यादव और राइटर हैं राकेश त्रिपाठी

खेसारी लाल यादव की हिट फिल्में

  • संघर्ष (2023)

  • रंग दे बसंती (2024)

  • लिट्टी चोखा (2021)

  • मेहंदी लगा के रखना (2017)

  • बागी (2019)

  • बाप जी (2021)

  • साजन चले ससुराल (2011)

  • दबंग सरकार (2018)

  • दुलहन गंगा पार के (2018)

‘अग्नि परीक्षा’ को लेकर फैंस में पहले ही उत्साह है और होली के मौके पर फिल्म का धमाका बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply