Thursday, February 12

SBI Vacancy 2026: स्टेट बैंक ने बढ़ाई 2200+ सीबीओ भर्ती की आखिरी तारीख, मौका कतई न छोड़ें

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर। बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 की लास्ट डेट बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब भी मौका है। अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है।

This slideshow requires JavaScript.

कितने पद और कहां होगी नियुक्ति:

  • कुल पद: 2273

  • नियुक्ति 16 सर्किलों में: बैंगलोर, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुवाहाटी, नई दिल्ली, मुंबई मेट्रो, जयपुर, कोलकाता सहित अन्य शहरों में

आयु सीमा और वेतन:

  • आयु: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (31 दिसंबर 2025 के अनुसार)

  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट

  • वेतन: ₹48,480 – ₹85,920, बेसिक ₹48,480/-

चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा

  • स्क्रीनिंग

  • इंटरव्यू

  • लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन

  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं

  • किसी शेड्यूल कमर्शियल बैंक या रीजनल बैंक में 2 साल का अनुभव आवश्यक

  • जिस सर्किल में आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य

कैसे करें आवेदन:

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Career > Current Openings टैब चुनें।

  3. बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें और ईमेल व पासवर्ड वेरिफाई करें।

  4. आवेदन फॉर्म में जन्मतिथि, पता, श्रेणी, जेंडर, मार्क्स, अनुभव आदि सही भरें।

  5. लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, हैंड-रिटन डिक्लेरेशन, आईडी प्रूफ, रिज्यूमे, एजुकेशनल सर्टिफिकेट अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एसबीआई की इस भर्ती में आवेदन करना बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा कर लें।

Leave a Reply