Tuesday, February 10

दुबई में करोड़पति बने जबलपुर के सतीश सनपाल, पत्नी को हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर से निकलकर दुबई की चमक-दमक भरी दुनिया में कदम रखने वाले सतीश सनपाल आज अरबों डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। सतीश सनपाल ANAX होल्डिंग्स के चेयरमैन हैं, जिसकी कुल कीमत 3 अरब डॉलर से अधिक है।

This slideshow requires JavaScript.

सतीश की जिंदगी और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल अब नेटफ्लिक्स के आने वाले रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में दिखने वाली है। इस शो में उनके साथ अभिनेता करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और बिजनेसमैन रिजवान सजन भी नजर आएंगे। ट्रेलर में दुबई के हाई-प्रोफाइल भारतीय समुदाय की चकाचौंध और शानदार जिंदगी की झलक दिखाई गई है।

पत्नी को सोने का शौक

ट्रेलर में सतीश की पत्नी तबिंदा सनपाल भी नजर आईं। उन्होंने बताया कि सतीश को सोना बहुत पसंद है और वे हर साल उनके लिए 3 किलो सोना खरीदते हैं।

  • आज सोमवार को एमसीएक्स पर सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,57,500 रुपये है।

  • इसका मतलब यह हुआ कि 3 किलो सोने की कीमत लगभग 4.71 करोड़ रुपये के आसपास है।

  • चूंकि सोने की कीमत हर साल बढ़ती रहती है, इसलिए 3 किलो सोने की कीमत भी साल दर साल बढ़ती जाती है।

पैसा और सफलता के बारे में खुलासा

सतीश ने कहा, “पैसा भगवान नहीं है, लेकिन यह भगवान से कम भी नहीं है।”
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी मुस्लिम हैं और वे हिंदू। शुरू में उनके परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, लेकिन सफलता और अमीरी के साथ परिवार का नजरिया बदल गया।

सफलता की कहानी

सतीश सनपाल सिर्फ 8वीं तक पढ़े हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने 50 हजार रुपये से किराने की दुकान शुरू की थी। शुरुआती असफलताओं के बाद दुबई उनकी किस्मत का नया मोड़ बन गया।

  • दुबई में उन्होंने 80,000 रुपये लेकर कदम रखा।

  • आज उनका ANAX होल्डिंग्स ग्रुप रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, प्रीमियम रिसॉर्ट और निवेश के कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

सतीश की कहानी यह दिखाती है कि सपने बड़े हों और मेहनत और भाग्य साथ दें तो छोटे शहर के युवक भी वैश्विक स्तर पर नाम कमा सकते हैं।

Leave a Reply