Wednesday, June 3

This slideshow requires JavaScript.

बिहार में महिला सिपाहियों का डांस वीडियो विवाद में: ‘मारब सिक्सर के 6 गोली’ पर ठुमके, पुलिस ने मांगा स्पष्टीकरण

 

This slideshow requires JavaScript.

 

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में होमगार्ड कैंप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर विवादित भोजपुरी गाने ‘मारब सिक्सर के 6 गोली’ पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने संबंधित जवानों से आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है।

 

विवादित गाने पर डांस

 

वीडियो में महिला जवान गाने के ताल पर थिरकती नजर आ रही हैं। यह वही गाना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के दौरान चुनावी मुद्दा बनाकर ‘जंगलराज’ की याद दिलाने के लिए उठाया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस के दौरान पुरुष पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग कर रहे थे।

 

बरियाही होमगार्ड कैंप का वीडियो

 

महिला जवानों का यह डांस सहरसा जिले के बरियाही होमगार्ड कैंप में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि यह डांस पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित कार्यक्रम में हुआ। इस घटना ने उन सख्त निर्देशों पर भी सवाल उठाए हैं, जिनमें वर्दी में अनुशासनहीनता या सोशल मीडिया रील्स बनाने पर रोक लगाई गई थी।

 

पुलिस विभाग ने मांगा जवाब

 

होमगार्ड के डीएससी संजीव कुमार ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रही जवानों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा गया है और यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि कैंप परिसर में इस तरह की गतिविधि की अनुमति किसने दी।

 

 

Leave a Reply