Wednesday, February 4

33 की हसीना मिथिला पालकर का ग्लोइंग चेहरा: 4 आसान आदतों से रखती हैं ख्याल: हर्षा सिंह

एक्ट्रेस मिथिला पालकर की त्वचा और चेहरे का नूर देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं। 33 साल की उम्र में भी उनकी स्पॉटलेस और ग्लोइंग स्किन किसी भी उम्र की लड़की को मात दे देती है। हल्की मासूमियत और प्राकृतिक चमक के साथ उनका लुक ऐसा है कि देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वे 30 पार कर चुकी हैं।

This slideshow requires JavaScript.

मिथिला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी स्किन की खूबसूरती चार आसान आदतों पर आधारित है, जिन्हें अपनाकर आप भी निखरी और मुलायम त्वचा पा सकती हैं।

  1. मेकअप हटाना जरूरी
    मिथिला का मानना है कि चाहे चेहरे पर कोई भी क्रीम या मेकअप लगा हो, रात में इसे पूरी तरह साफ करना बेहद ज़रूरी है। इससे पोर्स क्लीन रहते हैं और चेहरे में नेचुरल ग्लो लौटता है।
  2. वर्कआउट ग्लो सबसे बेहतरीन
    चेहरे और शरीर की सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज, फेस योगा और योग करना जरूरी है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा को नेचुरल ग्लो मिलता है।
  3. पर्याप्त पानी पीना
    त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना आवश्यक है। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने, कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने और झुर्रियों व मुंहासों से बचाव में मदद करता है।
  4. घर का खाना खाएं
    हेल्दी और संतुलित डाइट का त्वचा पर सीधा असर पड़ता है। विटामिन सी, हरी सब्जियां, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स वाले फूड्स को डेली डाइट में शामिल करना स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है।

मिथिला का ब्यूटी हैक
मिथिला चेहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं लगातीं। उनके डेली रूटीन में केवल दो प्रोडक्ट्स शामिल हैं:

  • मॉइस्चराइजर: त्वचा को नमी और कोमलता देता है।
  • लिप टिंट: होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाता है, नेचुरल पोषण प्रदान करता है।

मिथिला की यह सरल और प्रभावी आदतें साबित करती हैं कि प्राकृतिक देखभाल और सही रूटीन से कोई भी उम्र में त्वचा को युवा और ग्लोइंग रखा जा सकता है।

 

Leave a Reply