Saturday, January 10

प्रियंका चोपड़ा ने चुपके से बनाया पति निक का पूल वीडियो, कहा- ‘खा जाने को मन करता’, निक ने भी फनी जवाब दिया

मुंबई: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक पूल वीडियो शेयर किया, जिसमें निक धूप में आराम फरमाते और पूल का आनंद लेते नजर आए। इस वीडियो को देखकर फैन्स के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में निक पहले दूर से नजर आए, लेकिन बाद में उनका चेहरा ज़ूम करके दिखाया गया। वे पूल में निकल पानी और धूप का आनंद लेते हुए अपने ड्रिंक को इंजॉय कर रहे थे। प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा, जब वो बस यूं ही बाहर होता है, लगता है जैसे कोई स्नैक्स होखा जाने को मन करता!”

निक जोनस ने भी किया मजेदार जवाब
इस पर निक ने भी फनी अंदाज में जवाब दिया, डैम, पैप्स ने मुझे फिर से पकड़ लिया। प्रियंका और निक के इस पोस्ट पर फैन्स और दोस्तों ने खूब मज़ा लिया और उन्हें बेस्ट कपल कहकर तारीफ की।

इससे पहले निक ने दिलजीत दोसांझ के गाने सेनोरीटा पर दोनों का रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे समंदर किनारे प्यार दिखाते नजर आए। प्रियंका ने समंदर किनारे के खूबसूरत वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें वे रेत पर नंगे पांव चलते दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ब्लफ में कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म रूसो ब्रदर्स की रोमांचक और आर-रेटेड समुद्री डाकू एडवेंचर कहानी है। प्रियंका इसमें एर्सेल बॉडेन का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा उनके पास एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी भी है।

प्रियंका और निक की सोशल मीडिया रोमांस और उनकी प्रोफेशनल प्लानिंग फैन्स के लिए हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।

 

Leave a Reply