Saturday, February 7

हारने ही वाले थे, फिर बच गए: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला रोमांचक टर्निंग पॉइंट

कोलंबो/नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ओवर्स में जबरदस्त वापसी करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक पल में निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ ने महज 11 गेंदों में 29 रन बनाकर पाकिस्तान को हार के मुंह से खींचा।

This slideshow requires JavaScript.

आखिरी ओवर्स में चाहिए थे 29 रन
148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान का स्कोर दस ओवर के बाद 2 विकेट पर 90 रन था। इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बनाकर संकट में आ गई। अंतिम दो ओवरों में 29 रनों की दरकार थी। इसी दबाव की स्थिति में फहीम अशरफ ने लोगान वैन बीक की गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाकर मैच का रुख पूरी तरह पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छोड़ा गया उनका कैच भी नीदरलैंड्स के लिए भारी पड़ गया।

टॉप ऑर्डर की फेल बल्लेबाजी
पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज इस मैच में संघर्ष करते नजर आए। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 13 गेंद में 24 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 31 गेंद में सर्वाधिक 47 रन का योगदान दिया। बाबर आजम केवल 18 गेंद में 15 रन ही बना सके। नीदरलैंड्स के पॉल वान मीकेरेन और काइल क्लेन ने क्रमशः फरहान, उस्मान खान और नवाज को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया।

नीदरलैंड्स की मजबूत शुरुआत और मध्यक्रम का पतन
नीदरलैंड्स ने पावरप्ले में 6 ओवर में दो विकेट पर 50 रन बना शानदार शुरुआत की। कप्तान स्कॉट एडवडर्स (37) और बास डि लीडे (30) ने चौथे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मध्यक्रम में दबाव बनाकर नीदरलैंड्स की टीम को 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। सलमान मिर्जा ने 24 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।

पाकिस्तान के लिए चमत्कारिक जीत
114 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की हार तय लग रही थी। फहीम अशरफ की विस्फोटक पारी और 19वें ओवर की घटना ने टीम को जीत दिलाई और टूर्नामेंट के पहले मैच में दो अहम अंक दिला

Leave a Reply