Tuesday, August 11

Rajasthan

विधायक कल्पना देवी ने विद्यालयों में किया पौधारोपण, गंगाईचा में दो कक्षा कक्षों की घोषणा, ₹6.33 करोड़ की सुरक्षा दीवार का किया निरीक्षण
Rajasthan, State

विधायक कल्पना देवी ने विद्यालयों में किया पौधारोपण, गंगाईचा में दो कक्षा कक्षों की घोषणा, ₹6.33 करोड़ की सुरक्षा दीवार का किया निरीक्षण

कोटा। (सद्वार्ता) लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों का दौरा कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम गंगाईचा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो नए कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने लगभग ₹6 करोड़ 33 लाख की लागत से निर्मित चम्बल नदी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक ने सबसे पहले ग्राम पंचायत किशनपुरा तकिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार के साथ पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रि...
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने ₹81.34 लाख के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, खेड़ारामपुर विद्यालय के लिए ₹30 लाख की घोषणा
Politics, Rajasthan, State

लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने ₹81.34 लाख के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, खेड़ारामपुर विद्यालय के लिए ₹30 लाख की घोषणा

कोटा, 24 जुलाई। लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने शुक्रवार को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में तीन नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए विधायक कोष से ₹30 लाख की घोषणा की। विधायक कल्पना देवी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने के लिए एक वाटर कूलर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिका...
ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15 हजार के इनामी वांछित आरोपी हनुमानराम उर्फ राजू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालोर जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी योगेश चौधरी के निर्देशन में थाना कल्याणपुर के थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एमडी ड्रग तस्करी मामले में था वांछित पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2025 को जालोर जिले के विशनगढ़ थाना पुलिस ने एक पंच कार से 17.60 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की थी। मामले ...
अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई

बालोतरा। (सद्वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बालोतरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कपड़ा रंगाई (डाइंग) फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) की टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए, जबकि प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन में संलिप्त संदिग्ध टैंकर और ट्रैक्टर-टैंकी को भी जब्त (डिटेन) किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जोजड़ी-बांडी-लूणी नदी प्रणाली में औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। महानिरीक्षक पुलिस लवली कटियार (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी बाबूलाल मुरारिया के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। बीपीएल क्वार्टर के पास च...
एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त
Crime, Police, Rajasthan, State

एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त

मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त बालोतरा, 23 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) राजस्थान के बालोतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस जोधपुर और धोरीमन्ना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8,170 नशीली गोलियां, उनकी बिक्री से अर्जित 1 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बालोतरा राजेश कुमार कोवट (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज सत्येन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह (आरपीएस) एवं वृताधिकारी गुड़ामालानी सुखाराम (आरपीएस) के सुपरवि...
किसान नेता रखपाल सिंह का निधन, किसानों की समस्याओं को लेकर लंबे समय तक करते रहे संघर्ष
Natioanal, Rajasthan, State

किसान नेता रखपाल सिंह का निधन, किसानों की समस्याओं को लेकर लंबे समय तक करते रहे संघर्ष

श्रीगंगानगर, 22 जुलाई (सद्वार्ता): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले किसान नेता रखपाल सिंह का निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उन्होंने नहरी पानी की मांग सहित किसानों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर लंबे समय तक आंदोलन किए। रखपाल सिंह ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) की राजस्थान कोर समिति के सदस्य और अनूपगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष थे। क्षेत्र में वह किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अनूपगढ़ उपखंड क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित उनके पैतृक गांव चक 26-ए में किया गया। इस दौरान जीकेएस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जीकेएस के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और ...
‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बालोतरा में महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित
Police, Rajasthan, State

‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बालोतरा में महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 110 महिलाओं का सम्मान बालोतरा। (सद्वार्ता) महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत जिला बालोतरा में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 110 महिला वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह की प्रतिनिधि, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की महिलाएं, विद्यालय प्राचार्या, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां एवं महिला छात्रावास वार्डन सहि...
लाडपुरा को मिली बड़ी सौगात: जाखोड़ा–गंदीफली चौराहा सड़क निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत
Rajasthan, State

लाडपुरा को मिली बड़ी सौगात: जाखोड़ा–गंदीफली चौराहा सड़क निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत

कोटा, 18 जुलाई 2026।लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक कल्पना देवी के निरंतर प्रयासों से जाखोड़ा से गंदीफली चौराहा (कैथून–सांगोद रोड) तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए ₹1.50 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी कर दी गई है। यह कार्य राज्य सरकार के बजट वर्ष 2026-27 की महत्वपूर्ण घोषणाओं में शामिल है। विधायक कल्पना देवी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस विषय को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के समक्ष प्रमुखता से उठाया। लगातार किए गए प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आखिरकार सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जाखोड़ा, गंद...
धर्म और भक्ति से सराबोर हुआ काशीबाबा आश्रम, भागवत महोत्सव में कपिल मुनि प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन
Rajasthan, State

धर्म और भक्ति से सराबोर हुआ काशीबाबा आश्रम, भागवत महोत्सव में कपिल मुनि प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

पिंडवाड़ा। नगर स्थित काशीबाबा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ एवं कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान श्रीमद्भागवत की पूजा-अर्चना, महाआरती एवं भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान श्रीमती गीता बैन गोविंद भाई रावल द्वारा कथा व्यास महावीर प्रसाद का कुमकुम तिलक कर स्वागत एवं सम्मान करने से हुआ। इसके पश्चात श्रीमद्भागवत भगवान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महाआरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की। व्यासपीठ से कथा वाचक महावीर प्रसाद ने श्रीमद्भागवत महापुराण के कपिल मुनि प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन कर...
LV Biz Law Advisory Pvt. Ltd. – व्यवसाय और कानूनी सेवाओं का विश्वसनीय साथी
Andaman and Nicobar Islands, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Assam, Bihar, Business & Economy, Chandigarh, Chhattisgarh, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu, Delhi (National Capital Territory), Goa, Gujarat, Haryana, Himachal Pradesh, Jammu and Kashmir, Jharkhand, Karnataka, Kerala, Ladakh, Lakshadweep, Madhya Pradesh, Maharashtra, Manipur, Meghalaya, Mizoram, Nagaland, Natioanal, Odisha, Puducherry, Punjab, Rajasthan, Sikkim, State, Tamil Nadu, technology, Telangana, Travel, Tripura, Uttar Pradesh, Uttarakhand, West Bengal, World

LV Biz Law Advisory Pvt. Ltd. – व्यवसाय और कानूनी सेवाओं का विश्वसनीय साथी

आज के प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातावरण में किसी भी व्यवसाय, संस्था या उद्यम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए कानूनी अनुपालन, पंजीकरण, प्रमाणन और विशेषज्ञ सलाह की आवश्यकता होती है। LV Biz Law Advisory Pvt. Ltd., जो Luniya Vinayak Group of Companies (LVGC) की एक इकाई है, व्यवसायों, संस्थाओं, स्टार्टअप्स, मीडिया संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं को व्यापक कानूनी और कॉर्पोरेट सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यरत है। LV Biz Law Advisory Pvt. Ltd. का उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों और संस्थाओं को एक ही मंच पर आवश्यक कानूनी, व्यावसायिक और अनुपालन सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने व्यवसाय के विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। संस्था अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार की कॉर्पोरेट, कानूनी और लाइसेंसिंग सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी की प्रमुख सेवाओं में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी...