70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर और मंदसौर में तलाशी अभियान के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं डिजिटल साक्ष्य
इंदौर, 23 जुलाई 2026। (सद्वार्ता)प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल एवं अक्षय अग्रवाल शामिल हैं। ईडी ने इन्हें 21 जुलाई 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चल रही जांच के दौरान गिरफ्तार किया।
यह जांच अपराध शाखा इंदौर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। मामला लगभग 70 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) की अवैध तस्करी और कब्जे से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई है।
अवैध कमाई को छिपाने के लिए किए गए...

