Sunday, July 26

This slideshow requires JavaScript.

डॉ. अजीत बागमार को ‘होलिस्टिक हेल्थ साइंस’ में मानद डॉक्टरेट एवं ग्लोबल गुरु अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्यूप्रेशर एवं समग्र स्वास्थ्य (Holistic Health) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अजीत बागमार को नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में होलिस्टिक हेल्थ साइंस (Holistic Health Science) में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) तथा प्रतिष्ठित ग्लोबल गुरु अवॉर्ड (Global Guru Award) से सम्मानित किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

डॉ. बागमार को Virtual Autonomous University, East West University एवं MIK University (USA) की ओर से Honorary Doctorate in Holistic Health Science प्रदान की गई। यह सम्मान विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. डॉ. पी. एल. किरकिरे, MIK University (USA) के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. माइक लिटमैन, रजिस्ट्रार हर हाइनेस प्रिंसेस एमिली गुयेन (USA) तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इसी समारोह के दौरान United Gurukul Foundation एवं International Honoris Award Council (USA) द्वारा डॉ. अजीत बागमार को प्रतिष्ठित ग्लोबल गुरु अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान International President डॉ. एस. जे. शांडिल्य के करकमलों से प्रदान किया गया।

डॉ. अजीत बागमार वर्तमान में ऑल इंडिया मारवाड़ी गुजराती सोशल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, IHCAC के राज्य अध्यक्ष, MSBANA प्रा. लि. के चेयरमैन तथा अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्षों से प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, समग्र स्वास्थ्य, जनजागरूकता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बागमार ने स्वास्थ्य सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में अपने समर्पित कार्यों से राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्हें प्रदान किया गया मानद डॉक्टरेट और ग्लोबल गुरु अवॉर्ड उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट कार्यों की वैश्विक मान्यता है।

डॉ. बागमार की इस उपलब्धि पर चिकित्सा, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत से जुड़े अनेक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय समग्र स्वास्थ्य विज्ञान और एक्यूप्रेशर चिकित्सा के लिए गर्व का क्षण बताया।

Leave a Reply