डिजिटल इंडिया में एलवी ग्रुप ऑफ कंपनीज की नई पहल
मासिक रेंटल मॉडल पर न्यूज़ पोर्टल, डिजिटल ऑफिस और महिलाओं के लिए ई-कॉमर्स बिजनेस मॉडल लॉन्च
नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026, सद्वार्ता। डिजिटल इंडिया को देश के छोटे शहरों, कस्बों, व्यापारियों, नवउद्यमियों और महिला उद्यमियों तक पहुंचाने की दिशा में लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज (Luniya Vinayak Group of Companies- LVGC) ने कई नए डिजिटल बिजनेस मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी की इस पहल की सबसे खास बात यह है कि अब डिजिटल व्यवसाय शुरू करने के लिए लोगों को एकमुश्त बड़ी पूंजी निवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे मासिक रेंटल मॉडल के माध्यम से अपनी डिजिटल व्यावसायिक यात्रा शुरू कर सकेंगे।
लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज (Luniya Vinayak Group of Companies- LVGC) के चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक जैन लूनिया (Dr. Vinayak Ashok Jain Luniya) ने बताया कि आज भी देश का एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो अपने पारंपरिक व्यवसाय ...










