दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ, 31 अगस्त तक घर-घर होगी बच्चों की स्वास्थ्य जांच
सीएमएचओ ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, लगभग 2.92 लाख बच्चों की होगी स्क्रीनिंग
जबलपुर। शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने, एनीमिया एवं कुपोषण की रोकथाम तथा बाल्यकालीन गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 'दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान' का शुभारंभ मंगलवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनमोहन नगर से किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवीन कोठारी ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया।
यह विशेष अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की दस्तक टीमें घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) करेंगी। बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने के साथ ही दस्त रोग की रोकथाम के लिए ओआरएस के पैकेट एवं जिंक की गोलि...




