रायपुर में कारगिल विजय दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम, वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
रायपुर। (सद्वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई द्वारा 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 25 जुलाई को शाम 4:30 बजे आकाशवाणी चौक पर वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया जाएगा। इसके बाद आकाशवाणी चौक से एक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी।
यह बाइक रैली कलेक्ट्रेट चौक, मोती बाग, कालीबाड़ी, सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर और बोरिया खुर्द होते हुए मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल पहुंचेगी। रैली के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर जवानों के बलिदान को याद किय...








