बालोतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर, ड्रम और उपकरण जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बालोतरा, 12 मई 2026।बालोतरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों और खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंकर, केमिकल से भरे ड्रम तथा अन्य सामग्री जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबादी क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक Ramesh IPS ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी बालोतरा के सुपरविजन में थाना बालोतरा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आबादी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवाराम एवं विक्रमसिंह को डिटेन किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों क...










