Tuesday, August 11

Sports

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने पर झंडू कुमार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Madhya Pradesh, Sports, State

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने पर झंडू कुमार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाने वाले झंडू कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव की बात है तथा यह सफलता युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।...
शतरंज स्टार चार्वी मेहता को मिलेगा जैन विभूति अलंकरण, मुंबई में होगा सम्मान
Madhya Pradesh, Sports, State

शतरंज स्टार चार्वी मेहता को मिलेगा जैन विभूति अलंकरण, मुंबई में होगा सम्मान

उज्जैन। देश की अग्रणी पैरा शतरंज खिलाड़ी और मध्य प्रदेश का गौरव चार्वी मेहता को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए 26 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में "जैन विभूति अलंकरण" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जैन समाज के 108 समूह द्वारा आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। चार्वी मेहता पैरा शतरंज में चार बार की राष्ट्रीय महिला चैंपियन हैं। वे मध्य प्रदेश की पहली शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्होंने 24वीं वर्ल्ड इंडिविजुअल चेस चैंपियनशिप में शतरंज की तीनों विधाओं—क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज—में कुल तीन पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूत किया। चार्वी, अंतरराष्ट्रीय मल्लखंभ अंपायर एवं विक्रम और विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित डॉ. आशीष मेहता तथा इंजीनियर तरूश्री मेहता की सुपुत्री ...
निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
Madhya Pradesh, Sports, State

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल बना राज्य वॉलीबॉल चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

उज्जैन।(सद्वार्ता) सतना में 17 से 20 जुलाई तक आयोजित आईसीएसई बोर्ड की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। यह प्रतियोगिता सितंबर माह में तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय की इस उल्लेखनीय सफलता पर डायरेक्टर थॉमस मैथ्यू एवं प्राचार्य सिस्टर मर्लिन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के ल...
ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट-2026 में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया उज्जैन का मान
Madhya Pradesh, Sports, State

ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज के छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट-2026 में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर बढ़ाया उज्जैन का मान

उज्जैन। ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, उज्जैन के प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ पाटीदार ने नीट (NEET)-2026 परीक्षा में 99.96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय एवं उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ऋषभ पाटीदार की इस सफलता के पीछे उनका निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सतत सहयोग रहा। कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुनील खत्री, सचिव दिलीप धनवानी, श्रीमती नीलम खत्री, प्राचार्या डॉ. सरोज शुक्ला एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्टाफ ने ऋषभ पाटीदार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऋषभ भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृ...
उज्जैन की चार्वी मेहता ने इंटरनेशनल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Madhya Pradesh, Sports, State

उज्जैन की चार्वी मेहता ने इंटरनेशनल फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

उज्जैन। उज्जैन की प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित इंटरनेशनल क्लासिकल फिडे (FIDE) रेटेड चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से उज्जैन शहर में हर्ष का माहौल है। देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सहभागिता वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लगभग 470 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फिडे के नियमानुसार आयोजित यह प्रतियोगिता स्विस पद्धति से कुल 9 राउंड में संपन्न हुई। ज्योति फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में चार्वी मेहता ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 5.5 अंक अर्जित किए और महिला वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। चार्वी ने शतरंज की प्रारंभिक शिक्षा राष्ट्रीय खिलाड़ी जयेश खत्री के मार्गदर्शन में प्राप्त की। वर्तमान में वह देश के प्...
उज्जैन की बेटी देवांशी ने निशाना मारा गोल्ड पर
Madhya Pradesh, Sports, State, UJJAIN

उज्जैन की बेटी देवांशी ने निशाना मारा गोल्ड पर

राज्य स्पर्धा में 2000 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लियाउज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन की बेटी देवांशी गोविल ने इंदौर में गोल्ड मेडल पर निशाना बनाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक विजय बाली ने बताया की इंदौर में 3 से 8 जुलाई तक बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित की गई, उज्जैन के कोच विराज परिहार के मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर देवांशी गोविल ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में एक गोल्ड, एक सिल्वर, दो कांस्य पदक जीतकर उज्जैन का नाम गोरवान्वित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस खेल प्रतिभा को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सांरग ने भी प्रोत्साहित किया। साथ ही देवांशी को पूर्व ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनु बाख़र ने भी निशानेबाजी की नवीन जानकारियां दी थी। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को भारतीय शूटिंग टीम के कोच जयवर्धन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान ...
विश्व मलखंब दिवस पर छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
Health, Madhya Pradesh, Sports

विश्व मलखंब दिवस पर छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा प्रशिक्षण, सभी आयु वर्ग के लोगों से सहभागिता का आह्वान उज्जैन। विश्व मलखंब दिवस के अवसर पर माधव मल्लखंब एवं योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार को विधिवत मलखंब पूजन के साथ किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 15 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ माधव सेवा न्यास के कार्यपालन अधिकारी विजय आंजना, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित योग प्रशिक्षक योगेश मालवीय, प्रकल्प प्रभारी सुश्री शिखा मेहता, प्रशिक्षक दीपक गवली एवं सुश्री श्वेता चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यपालन अधिकारी विजय आंजना ने बताया कि योग प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक भारत माता मंदिर परिसर स्थित माधव सेवा न्यास में किया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग का समापन 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय य...
⚡ SL vs NZ: कोलंबो की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज मचाएगा कहर? जानें पिच रिपोर्ट
Sports

⚡ SL vs NZ: कोलंबो की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज मचाएगा कहर? जानें पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 25 फरवरी को Sri Lanka national cricket team और New Zealand national cricket team के बीच सुपर 8 का मुकाबला है। दोनों टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल की राह तय करने के लिहाज से बेहद अहम है। हारने वाली टीम के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। 🏟️ कोलंबो पिच का हाल कोलंबो के R Premadasa Stadium की पिच को स्पिनर्स के लिए स्वर्ग माना जाता है। धीमी विकेट होने के कारण गेंद रुककर आती है। बल्लेबाजों को बड़ी हिट लगाने के चक्कर में जोखिम उठाना पड़ सकता है। तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है, लेकिन मुख्य चुनौती बल्लेबाजों के लिए रहती है। पिच पर समझदारी से खेलना जरूरी है, वरना विकेट जल्दी खो सकते हैं। आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 64 टी20 मुकाबले हुए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 27 मैच जीते। दूसर...
⚡ रिंकू सिंह की अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन भर सकता है प्लेइंग 11? भारत के पास दो विकल्प
Sports

⚡ रिंकू सिंह की अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन भर सकता है प्लेइंग 11? भारत के पास दो विकल्प

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को Zimbabwe national cricket team के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया को मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार फिनिशर Rinku Singh फैमिली इमर्जेंसी के चलते घर लौट गए हैं। उनके पिता की तबीयत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कारण अब रिंकू सिंह का जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। ऐसे में सवाल उठता है—अगर रिंकू खेल नहीं पाए तो उनकी जगह प्लेइंग 11 में कौन आएगा? 🏏 भारत के पास दो विकल्प 1️⃣ अक्षर पटेलरिंकू की जगह Axar Patel को उतारा जा सकता है। पिच स्पिन फ्रेंडली होने के कारण अक्षर अतिरिक्त स्पिन विकल्प देंगे। टीम चार ऑलराउंडर (शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर) के साथ खेल सकती है। पेस गेंदबाजों के रू...
⚡ मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे पाकिस्तान के कप्तान
Sports

⚡ मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे पाकिस्तान के कप्तान

नई दिल्ली। पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 2 विकेट से हार के बाद Pakistan national cricket team का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने मौजूदा टी20 कप्तान Salman Ali Agha को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। 🗣️ आमिर का बयान मोहम्मद आमिर ने एक फैन के सवाल के जवाब में कहा कि इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। आमिर ने यह भी कहा कि सलमान का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में काफी साधारण रहा है। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही टीम के लिए पर्याप्त योगदान नहीं दे रही है। अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में सलमान आगा ने 5 मैचों में केवल 48 रन बनाए और 1 विकेट लिया है। 📊 पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच का सार पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में टीम न...