

नई दिल्ली/इंदौर। (सद्वार्ता)
जनहित और समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के अंतर्गत संचालित SD News Agency (सद्वार्ता हिंदी न्यूज़ एजेंसी) एवं SDNA (English News Agency) द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को Public Grievance Officer (PGO) हेल्पलाइन, आधिकारिक ई-मेल एवं जन शिकायत पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के पूजन एवं आशीर्वाद के साथ किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य इस जनसेवा अभियान को समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करना है।
इस पहल के संबंध में लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक लुनिया ने बताया कि देश में आज भी बड़ी संख्या में नागरिक जानकारी के अभाव में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का उचित समाधान प्राप्त नहीं कर पाते हैं। कई लोग वर्षों तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए SD News Agency द्वारा Public Grievance Officer (PGO) टीम का गठन किया गया है। यह टीम आम नागरिकों की शिकायतों को सुनकर, आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर तथा शिकायतकर्ता की सहमति से संबंधित विभागों तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाएगी।
संस्था के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर शिकायतकर्ताओं को सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। वहीं, कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर शिकायतकर्ता की लिखित सहमति से अधिवक्ताओं के माध्यम से उचित विधिक सलाह एवं सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
SD News Agency का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रकाशन करना नहीं, बल्कि मीडिया और समाज के बीच एक मजबूत संवाद सेतु स्थापित करना है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान, उचित मार्गदर्शन और प्रशासन तक प्रभावी पहुंच प्राप्त हो सके।
जन शिकायत संपर्क सुविधा
☎️ Public Grievance Helpline: 011-69655525
🌐 Official Website: pgo.sdna.sachchadost.in
📧 Official Email: pgo@sdna.sachchadost.in
SD News Agency ने देशवासियों से इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाने तथा अपनी शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन एवं पोर्टल का उपयोग करने की अपील की है।
“जनता की आवाज़ – समाधान तक हमारी ज़िम्मेदारी।”


