Tuesday, August 11

Crime

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप
Crime, Madhya Pradesh, Organized Crime, Police, State

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप

बड़नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल बड़नगर। नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर कथित रूप से बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दलालों ने एक ही स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP09CJ2292) को अलग-अलग समय पर चार लोगों को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मामले में प्रवीण पंवार एवं विक्रम सिंह गौड़ (निवासी संगम चौराहा, बड़नगर/रतलाम) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संबंधित वाहन मूल रूप से प्रेम सिंह पाल, निवासी राजगढ़ नाका, झाबुआ के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। पहला सौदा पीड़िता आशना खान, पति अतहर खान, निवासी बड़नगर ने आरोप लगाया कि रतलाम निवासी अभिषेक देवड़ा के माध्यम से उन्हें उक्त कार ₹2.20 लाख में...
स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त
Madhya Pradesh, Police, State

स्कूली बच्चों के अवैध परिवहन पर आरटीओ का विशेष अभियान, चार वाहन जब्त

इंदौर, 25 जुलाई। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर स्कूली बच्चों के अवैध एवं असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध शनिवार को आरटीओ इंदौर और संभागीय सड़क सुरक्षा दस्ता ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालय मार्गों पर मारुति वैन, ऑटो रिक्शा एवं स्कूल बसों की सघन जांच की गई। आरटीओ प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक आकाश सिटोले की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर तीन मारुति ओमनी वैन एवं एक ऑटो रिक्शा जब्त किया। साथ ही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर वाहन चालकों से ₹23 हजार का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, बिना आवश्यक दस्तावेजों अथवा सुरक्षा मानकों के विरुद्ध संचालित स्कूल वाहनों पर आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूल वाहन संचालकों से सभी सुरक्षा नि...
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इंदौर में 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Crime, Madhya Pradesh, Organized Crime, State

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इंदौर में 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

बाहरी राज्यों से आए घी पर सख्ती, एक्सपायर्ड प्रीमिक्स मौके पर कराया नष्ट इंदौर, 25 जुलाई। (सद्वार्ता)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से इंदौर लाए गए लगभग 640 लीटर संदिग्ध घी को जब्त कर लिया। जब्त घी की अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है। इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि एक प्रतिष्ठान पर मिले एक्सपायर्ड प्रीमिक्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की गई। अभियान के दौरान Risk Based Inspection System (RBIS) के तहत ...
ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15 हजार के इनामी वांछित आरोपी हनुमानराम उर्फ राजू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालोर जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी योगेश चौधरी के निर्देशन में थाना कल्याणपुर के थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एमडी ड्रग तस्करी मामले में था वांछित पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2025 को जालोर जिले के विशनगढ़ थाना पुलिस ने एक पंच कार से 17.60 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की थी। मामले ...
अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई

बालोतरा। (सद्वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बालोतरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कपड़ा रंगाई (डाइंग) फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) की टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए, जबकि प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन में संलिप्त संदिग्ध टैंकर और ट्रैक्टर-टैंकी को भी जब्त (डिटेन) किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जोजड़ी-बांडी-लूणी नदी प्रणाली में औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। महानिरीक्षक पुलिस लवली कटियार (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी बाबूलाल मुरारिया के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। बीपीएल क्वार्टर के पास च...
सउनि लोकेन्द्र सिंह बैस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, थाना जीवाजीगंज में हुआ सम्मान समारोह
Madhya Pradesh, Police, State

सउनि लोकेन्द्र सिंह बैस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, थाना जीवाजीगंज में हुआ सम्मान समारोह

उज्जैन। (SDNA)पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जिला उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) लोकेन्द्र सिंह बैस को उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपलक्ष्य में थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इसके बाद थाना स्टाफ ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने अपनी पदोन्नति का श्रेय बाबा महाकाल के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि एक साधारण सिपाही से उपनिरीक्षक पद तक की उनकी यात्रा भगवान महाकाल की असीम कृपा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से संभव हो सकी। सम्मान समा...
एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त
Crime, Police, Rajasthan, State

एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त

मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त बालोतरा, 23 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) राजस्थान के बालोतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस जोधपुर और धोरीमन्ना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8,170 नशीली गोलियां, उनकी बिक्री से अर्जित 1 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बालोतरा राजेश कुमार कोवट (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज सत्येन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह (आरपीएस) एवं वृताधिकारी गुड़ामालानी सुखाराम (आरपीएस) के सुपरवि...
मध्यप्रदेश पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Madhya Pradesh, Police, State

मध्यप्रदेश पुलिस में 9 हजार 662 पदों को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गृह विभाग ने जारी किए स्वीकृति आदेशदेश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने की दिशा में बड़ा कदम जबलपुर, 23 जुलाई 2026 (सद्वार्ता) मध्यप्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को भरने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के पालन में गृह विभाग ने पुलिस विभाग की विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने हाल ही में पुलिस विभाग में लगभग 25 हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा था कि भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रहनी चाहिए। चार आदेशों में स्वीकृत हुए 9,6...
70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Crime, ED, Madhya Pradesh, State

70 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर और मंदसौर में तलाशी अभियान के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं डिजिटल साक्ष्य इंदौर, 23 जुलाई 2026। (सद्वार्ता)प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग तस्करी एवं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल एवं अक्षय अग्रवाल शामिल हैं। ईडी ने इन्हें 21 जुलाई 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत चल रही जांच के दौरान गिरफ्तार किया। यह जांच अपराध शाखा इंदौर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। मामला लगभग 70 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) की अवैध तस्करी और कब्जे से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई है। अवैध कमाई को छिपाने के लिए किए गए...
‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बालोतरा में महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित
Police, Rajasthan, State

‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत बालोतरा में महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 110 महिलाओं का सम्मान बालोतरा। (सद्वार्ता) महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के तहत जिला बालोतरा में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 110 महिला वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह की प्रतिनिधि, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की महिलाएं, विद्यालय प्राचार्या, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां एवं महिला छात्रावास वार्डन सहि...