शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर पांच विभूतियों का होगा ‘आजाद-तिलक अलंकरण’ से सम्मान
इंदौर। भारत के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 170वीं जयंती के अवसर पर 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को इंदौर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की पांच विशिष्ट विभूतियों को 'आजाद-तिलक अलंकरण' से सम्मानित किया जाएगा।
नेताजी सुभाष मंच, श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे इंडियन कॉफी हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, रीगल चौराहा, इंदौर में संपन्न होगा।
आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलन...










