Tuesday, July 21

INDORE

शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर पांच विभूतियों का होगा ‘आजाद-तिलक अलंकरण’ से सम्मान
INDORE, Madhya Pradesh, State

शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर पांच विभूतियों का होगा ‘आजाद-तिलक अलंकरण’ से सम्मान

इंदौर। भारत के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 170वीं जयंती के अवसर पर 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को इंदौर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की पांच विशिष्ट विभूतियों को 'आजाद-तिलक अलंकरण' से सम्मानित किया जाएगा। नेताजी सुभाष मंच, श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे इंडियन कॉफी हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, रीगल चौराहा, इंदौर में संपन्न होगा। आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलन...
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खजराना में लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
INDORE, Madhya Pradesh, State

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : खजराना में लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इंदौर, 18 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जूनी इंदौर अंतर्गत ग्राम खजराना स्थित लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सर्वे क्रमांक 435/1/1/1, रकबा 1.200 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान 7 पक्की दुकानें, 2 मकान, झोपड़ियां तथा अस्थायी टीन शेड हटाए गए। तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि पर भविष्य में अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्म...
इंदौर: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के तारों का जाल बना रहवासियों के लिए मुसीबत, बरसात में हादसे का बढ़ा खतरा
INDORE, Madhya Pradesh, State

इंदौर: जियो फाइबर और एयरटेल फाइबर के तारों का जाल बना रहवासियों के लिए मुसीबत, बरसात में हादसे का बढ़ा खतरा

इंदौर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों की तरह SCME नं. 71, गुमस्ता नगर में भी जियो फाइबर एवं एयरटेल फाइबर के पुराने एवं अनुपयोगी इंटरनेट तारों का जाल क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मकानों की छतों, बिजली के खंभों एवं सड़कों के ऊपर अव्यवस्थित तरीके से फैले और नीचे तक लटक रहे तार कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। विशेषकर बरसात के मौसम में इन तारों के बिजली की मुख्य लाइनों के संपर्क में आने की आशंका ने रहवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। SCME नं. 71, गुमस्ता नगर के रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जियो फाइबर एवं एयरटेल फाइबर द्वारा बिछाए गए पुराने एवं अनुपयोगी इंटरनेट तार लंबे समय से दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। कई स्थानों पर तार...
सोनम वांगचुक के समर्थन में कल इंदौर में भी प्रदर्शन
INDORE, Madhya Pradesh, State

सोनम वांगचुक के समर्थन में कल इंदौर में भी प्रदर्शन

प्रसिद्ध शिक्षाविद वैज्ञानिक सोनम वांगचुक द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनियमितता का विरोध तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किए जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में कई सामाजिक संगठन एवं जागरूक नागरिक कल 18 जुलाई को शाम 5 बजे गांधी प्रतिमा रीगल चौराहा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील खंडेलवाल ने बताया कि वर्तमान की केंद्र सरकार असंवेदनशील हे जो लोकतंत्र में संवादहीनता को बढ़ावा देती हे देश के महान वैज्ञानिक जिन्होंने भारतीय सेना ओर नागरिकों की सुविधाओं के लिए कई नवाचार कर विश्व में भारत का नाम रोशन किया वर्तमान क्रेंद्र सरकार का उनकी मांगो पर विचार ओर वार्तालाप करने तक से मना करना वर्तमान सरकार की असंवेदनशीलता ओर उदासीनता को दर्शाता हे हमने इंदौर के जागरूक नागरिकों से अपील की हे कि वो इस शांतिपूर्ण समर्थन में सपरिवार भाग लेवे....
इंदौर से आबू धाबी के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
INDORE, Madhya Pradesh, State, World

इंदौर से आबू धाबी के लिए पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू होगी प्रदेश की पहली वित्त-पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा, व्यापार, पर्यटन और निवेश को मिलेगा नया आयाम इंदौर। मध्यप्रदेश की विमानन यात्रा में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी आबू धाबी के लिए प्रदेश की पहली वित्त-पोषित अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही है और इसे टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी। नई अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार—संचालित होगी। इसके शुरू होने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक इस मार्ग पर यात्रियों को दिल्ली अथवा मुंबई के माध्यम से यात्रा करनी पड़...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे इंदौर जिला चिकित्सालय के 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण
INDORE, Madhya Pradesh, State

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे इंदौर जिला चिकित्सालय के 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण

करीब 83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार मंजिला भवन से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति इंदौर। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई को इंदौर जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह चार मंजिला भवन आधुन चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और इसके शुरू होने से इंदौर सहित आसपास के जिलों के लाखों नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। नवीन भवन के प्रारंभ होने से जिला चिकित्सालय की उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। भवन में विभिन्न चिकित्सा विभागों के लिए पर्याप्त स्थान, आधुनिक वार्ड, आवश्यक...
मदन परमालिया का नर्मदा-शिप्रा के जल से अभिनन्दन करने आया हूं- सतनसमर्पण और श्रद्धा की सेवा का रथ निरंतर चलता रहे – पटेल
INDORE, Madhya Pradesh, State

मदन परमालिया का नर्मदा-शिप्रा के जल से अभिनन्दन करने आया हूं- सतनसमर्पण और श्रद्धा की सेवा का रथ निरंतर चलता रहे – पटेल

इंदौर। सेवा और समर्पण का यदि कोई सटीक उदाहरण पेश करना हो तो समाजसेवी मदन परमालिया का नाम ही सामने आएगा। आज समाज सेवा के क्षेत्र में परमालिया ने जितना काम किया है, वह कई लोग कई जन्म लेकर भी नहीं कर पाते हैं। आज मदन के नागरिक अभिनंदन समारोह में जो समाज की गंगा अवतरित हुई है, उसमें नर्मदा और शिप्रा के जल से मैं भी परमालिया का अभिषेक करने आया हूं। लोग आज प्रसिद्धि पाने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं। विज्ञापन देते हैं। पोस्टर बनवाए जाते हैं। पैसा खर्च करते हैं फिर भी लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाते हैं लेकिन मदन परमालिया ने समाज सेवा के क्षेत्र में जो कुछ किया है, उसका ऋण चुकाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में यहां स्नेहीजन आये हैं। वंचित वर्ग की सेवा तो अनेक लोग कर रहे हैं लेकिन मदन भाई जैसा जज्बा और समय दान करने वाले व्यक्तित्व दुर्लभ हैं। पैसा दान करने वाले तो अनेक लोग हैं लेकिन समय दान करने...
लवकुश चौराहे के डबलडेकर ब्रिज से मिलेगी राहत, लेकिन गुणवत्ता और समयबद्धता भी उतनी ही जरूरी
INDORE, Madhya Pradesh, State

लवकुश चौराहे के डबलडेकर ब्रिज से मिलेगी राहत, लेकिन गुणवत्ता और समयबद्धता भी उतनी ही जरूरी

इंदौर के सबसे व्यस्त यातायात केंद्रों में शामिल लवकुश चौराहे पर बन रहे शहर के पहले डबलडेकर ब्रिज की एक लेन अगले 10 दिनों में शुरू होने की तैयारी निश्चित रूप से लाखों वाहन चालकों के लिए राहतभरी खबर है। अरबिंदो अस्पताल से बाणगंगा की ओर जाने वाली लेन चालू होने से न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडोर, सांवेर रोड और औद्योगिक क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले लोगों का समय भी बचेगा। आईडीए द्वारा लोड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा करने, तकनीकी जांच कराने और ट्रायल रन की प्रक्रिया अपनाना इस बात का संकेत है कि परियोजना को सुरक्षा मानकों के अनुरूप शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। यह स्वागतयोग्य कदम है, क्योंकि किसी भी सार्वजनिक परियोजना में जल्दबाजी से अधिक महत्वपूर्ण नागरिकों की सुरक्षा होती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना होगा कि शहर की कई बड़ी परियोजनाएं समय सीमा से पीछे रही ...
पद्मश्री सुशील दोषी का स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मान
INDORE, Madhya Pradesh, State

पद्मश्री सुशील दोषी का स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मान

इंदौर। जैन साध्वी अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चंद्रिका महासती डॉ. कुमुद लता जी म.सा. के पावन सानिध्य में भारत के सुप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर एवं पद्मश्री सम्मानित सुशील दोषी को स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉर्ड अचीवमेंट “Certificate of Record Achievement” प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत के प्रथम हिंदी क्रिकेट कमेंटेटरों में से एक होने तथा कई दशकों तक विश्व कप, टेस्ट मैच, एकदिवसीय एवं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं की प्रभावशाली हिंदी कमेंट्री के माध्यम से हिंदी भाषा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, अचल चौधरी, रमेश भंडारी, डेविश जैन एवं डिपिन जैन,वीरेन्द्रकुमार जैन, प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर ज...
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अस्तित्व का संकट: क्या नए नेतृत्व के बिना वापसी संभव है?
BHOPAL, Editorial, INDORE, JABALPUR, Madhya Pradesh, Opinion, Politics, State, UJJAIN

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अस्तित्व का संकट: क्या नए नेतृत्व के बिना वापसी संभव है?

विशेष राजनीतिक विश्लेषण मध्यप्रदेश की राजनीति में कभी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर हुआ करती थी। एक समय था जब प्रदेश के अनेक जिले कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाते थे। लेकिन पिछले डेढ़ दशक में राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदला है और आज कांग्रेस संगठनात्मक एवं चुनावी दोनों स्तरों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। यदि हाल के चुनावी परिणामों पर नजर डालें तो मध्यप्रदेश में भाजपा का प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है। विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर भी भाजपा ने व्यापक बढ़त बनाई है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लंबे समय से भाजपा का मजबूत संगठन और जनाधार दिखाई देता है, जबकि कांग्रेस यहां लगातार कमजोर होती गई है। क्या पुराने नेतृत्व पर जनता का भरोसा कम हुआ है? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल चुनाव हारना नहीं, बल्कि...