Tuesday, August 11

Organized Crime

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप
Crime, Madhya Pradesh, Organized Crime, Police, State

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप

बड़नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल बड़नगर। नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर कथित रूप से बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दलालों ने एक ही स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP09CJ2292) को अलग-अलग समय पर चार लोगों को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मामले में प्रवीण पंवार एवं विक्रम सिंह गौड़ (निवासी संगम चौराहा, बड़नगर/रतलाम) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संबंधित वाहन मूल रूप से प्रेम सिंह पाल, निवासी राजगढ़ नाका, झाबुआ के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। पहला सौदा पीड़िता आशना खान, पति अतहर खान, निवासी बड़नगर ने आरोप लगाया कि रतलाम निवासी अभिषेक देवड़ा के माध्यम से उन्हें उक्त कार ₹2.20 लाख में...
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इंदौर में 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Crime, Madhya Pradesh, Organized Crime, State

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इंदौर में 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

बाहरी राज्यों से आए घी पर सख्ती, एक्सपायर्ड प्रीमिक्स मौके पर कराया नष्ट इंदौर, 25 जुलाई। (सद्वार्ता)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बाहरी राज्यों से इंदौर लाए गए लगभग 640 लीटर संदिग्ध घी को जब्त कर लिया। जब्त घी की अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है। इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि एक प्रतिष्ठान पर मिले एक्सपायर्ड प्रीमिक्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित की गई। अभियान के दौरान Risk Based Inspection System (RBIS) के तहत ...
ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

ऑपरेशन “धरकरभर” में बड़ी सफलता: ₹15 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹15 हजार के इनामी वांछित आरोपी हनुमानराम उर्फ राजू विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालोर जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि जिले में मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़े फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी योगेश चौधरी के निर्देशन में थाना कल्याणपुर के थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। एमडी ड्रग तस्करी मामले में था वांछित पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2025 को जालोर जिले के विशनगढ़ थाना पुलिस ने एक पंच कार से 17.60 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की थी। मामले ...
अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, State

अवैध डाइंग फैक्ट्री पर एसआईटी का छापा, प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन पर भी कार्रवाई

बालोतरा। (सद्वार्ता) पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बालोतरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कपड़ा रंगाई (डाइंग) फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) की टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए, जबकि प्रदूषित पानी के अवैध परिवहन में संलिप्त संदिग्ध टैंकर और ट्रैक्टर-टैंकी को भी जब्त (डिटेन) किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (आईपीएस) ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जोजड़ी-बांडी-लूणी नदी प्रणाली में औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। महानिरीक्षक पुलिस लवली कटियार (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह तथा वृत्ताधिकारी बाबूलाल मुरारिया के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। बीपीएल क्वार्टर के पास च...