“मैं भारत की बेटी” फिल्म की घोषणा – पांच महिलाओं की पांच प्रेरणादायक कहानियों से सजेगी देश की बेटियों के संघर्ष और सफलता की गाथा
इंदौर। प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, निर्देशक एवं निर्माता डॉ. विनायक अशोक लुनिया जैन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म "मैं भारत की बेटी" की आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होगी, बल्कि भारत की करोड़ों बेटियों और महिलाओं के संघर्ष, आत्मसम्मान, साहस, त्याग, संवेदनाओं और उपलब्धियों को समर्पित एक प्रेरणादायक सिनेमाई प्रस्तुति होगी।
डॉ. लुनिया ने बताया कि "मैं भारत की बेटी" पांच अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी पांच महिलाओं की पांच मार्मिक, प्रेरणादायक और वास्तविक जीवन से प्रेरित कहानियों को एक ही फिल्म में प्रस्तुत करेगी। प्रत्येक कहानी समाज के अलग-अलग वर्ग और परिस्थितियों से जुड़ी होगी तथा यह बताएगी कि चुनौतियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और निरंतर संघर्ष के बल पर हर भारतीय बेटी अ...










