Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

किसान नेता रखपाल सिंह का निधन, किसानों की समस्याओं को लेकर लंबे समय तक करते रहे संघर्ष

श्रीगंगानगर, 22 जुलाई (सद्वार्ता): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले किसान नेता रखपाल सिंह का निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उन्होंने नहरी पानी की मांग सहित किसानों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर लंबे समय तक आंदोलन किए।

This slideshow requires JavaScript.

रखपाल सिंह ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) की राजस्थान कोर समिति के सदस्य और अनूपगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष थे। क्षेत्र में वह किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अनूपगढ़ उपखंड क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित उनके पैतृक गांव चक 26-ए में किया गया। इस दौरान जीकेएस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को जीकेएस के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने रखपाल सिंह के किसान हितों के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply