कादीपुर एंक्लेव में निगम की अनदेखी: समाजसेविका राजबाला यादव ‘रोजी’ व आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने खुद संभाला मोर्चा, चलाया स्वच्छता अभियान
गुरुग्राम। नगर निगम के स्वच्छता संबंधी दावों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर कादीपुर एंक्लेव में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था की अनदेखी और जगह-जगह फैली गंदगी से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने स्वयं सफाई की जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाजसेविका राजबाला यादव 'रोजी' एवं आरडब्ल्यूए प्रधान श्याम सुंदर यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर गली-मोहल्लों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर गलियों में जमा कूड़ा-कचरा साफ किया तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया।
15 महीने बाद भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था
राजबाला यादव 'रोजी' और श्याम सुंदर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम चुनाव संपन्न हुए लगभग 15 महीने बीत चुके हैं। क्षेत्र के नव-निर्वाचित महापौर और पार्षद अपने-अपने दायित्व संभाल चुक...










