पिछोर को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, कक्काजू के बयान से सियासत में नई हलचल; बोले—मेरी विधायकी से ज्यादा जरूरी पिछोर का जिला बनना
छह बार विधायक रह चुके केपी सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लगाई उम्मीद; शिवपुरी से करीब 100 किलोमीटर की दूरी, स्वास्थ्य सेवाओं की परेशानी और प्रशासनिक दिक्कतों को बताया जिला गठन की बड़ी वजह
(SDNA) विशेष समाचार
पिछोर। मध्यप्रदेश में पिछोर को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे के बाद पूर्व मंत्री एवं छह बार विधायक रह चुके केपी सिंह कक्काजू के बयान ने इस मुद्दे को नई राजनीतिक धार दे दी है। कक्काजू ने अपने वक्तव्य में व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर क्षेत्र के विकास को रखते हुए कहा कि उनका दोबारा विधायक बनना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना पिछोर का जिला बनना है। उनके इस बयान को क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
मुख...










