Tuesday, April 7

Uttar Pradesh

‘जी रामजी योजना’ में 125 दिन रोजगार गारंटी, हर हफ्ते होगा भुगतान: योगी सरकार का नया कदम
State, Uttar Pradesh

‘जी रामजी योजना’ में 125 दिन रोजगार गारंटी, हर हफ्ते होगा भुगतान: योगी सरकार का नया कदम

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री और प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ‘जी रामजी योजना’ को ग्रामीण विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीणों को 125 दिनों का गारंटीशुदा रोजगार प्रदान करेगी। योजना में साप्ताहिक भुगतान और बुआई-कटाई के लिए कार्य विराम का भी प्रावधान है।   मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण गांवों के समग्र विकास से ही साकार होगा। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार केवल मजदूर-किसान की बातें करने वाली सरकार नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, पसीने और आत्मसम्मान को नीतिगत केंद्र बनाने वाली सरकार है। यह अधिनियम मजदूर को केवल कामगार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता मानता है।"   स्वतंत्र देव सिंह ने मनरेगा की कमियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड, फर्ज...
प्रयागराज माघ मेला: साधु-संतों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले दो इन्फ्लूएंसर गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज माघ मेला: साधु-संतों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले दो इन्फ्लूएंसर गिरफ्तार

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला शुरू होते ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कुछ इन्फ्लूएंसरों की अवैध गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ में कुछ क्रिएटर्स सकारात्मक और जानकारीपूर्ण कंटेंट साझा कर रहे हैं, जबकि कुछ अधिक व्यूज और कमाई की लालसा में भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने से नहीं हिचक रहे हैं।   ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।   साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि सिकंदरा बहरिया निवासी प्रदीप साहू ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल @mrpraadeep से एक सुनियोजित वीडियो पोस्ट किया था, जिसका उद्देश्य माघ मेला में आए साधु-संतों की छवि को बदनाम करना था। जांच ...
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ PGI से देवरिया जेल में शिफ्ट, सीने में दर्द के बाद इलाज के बाद लौटे जेल
State, Uttar Pradesh

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को लखनऊ PGI से देवरिया जेल में शिफ्ट, सीने में दर्द के बाद इलाज के बाद लौटे जेल

    देवरिया/लखनऊ: पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पीजीआई में इलाज के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच देवरिया जिला जेल भेज दिया गया। वह प्लाट आवंटन धोखाधड़ी के मामले में 10 दिसंबर से जेल में बंद हैं।   सूत्रों के अनुसार, 6 जनवरी की रात अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के बाद लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार होने के बाद शुक्रवार रात उन्हें जेल लौटाया गया।   धोखाधड़ी के इस मामले में आरोप है कि वर्ष 1999 में देवरिया में तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम औद्योगिक स्टेट का प्लांट आवंटित कराया। इसमें उनकी पत्नी का नाम नूतन देवी और खुद का नाम अजिताभ ठाकुर दर्ज हो गया था।...
अखिलेश यादव ने SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर उठाए गंभीर सवाल, वाजिब वोटरों के नाम शामिल करने की मांग
Politics, State, Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर उठाए गंभीर सवाल, वाजिब वोटरों के नाम शामिल करने की मांग

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (SIR) को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट लिस्ट सामने आते ही उनकी आशंकाएं सच साबित हो रही हैं और वाजिब वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने चाहिए।   सपा प्रमुख ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पहले उन्हें लगभग तीन करोड़ वोट कटने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने पहले ही सार्वजनिक मंचों पर चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने राज्य निर्वाचन आयोग और चुनाव आयोग की SIR लिस्ट में अंतर पर सवाल उठाए और कहा कि इस मामले को लेकर जिला स्तर पर केस दायर किया जाएगा।   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कथित बयान से यह स्पष्ट होता है कि वोट कटने की प्रक्रिया पहले से तय थी, जिससे पू...
प्यार में धोखा बना हत्या की वजह: महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

प्यार में धोखा बना हत्या की वजह: महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    झांसी में महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश झा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में प्रेम संबंधों में धोखा मिलने के कारण हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी पर झांसी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।   पुलिस के अनुसार, झांसी की पहली महिला ऑटो चालक के रूप में पहचान बनाने वाली अनीता चौधरी की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। इस सनसनीखेज मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की थी।   सड़क हादसा बताकर की गई थी हत्या छिपाने की कोशिश   यह घटना 5 जनवरी की सुबह नवाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सामने आई थी, जहां एक ऑटो पलटा हुआ मिला और उसके पास अनीता चौधरी का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। प्रारंभिक...
मथुरा: लव मैरिज से नाराज़ परिजनों ने बैंककर्मी बेटी का किया अपहरण, पुलिस की मदद से पति ने कराया मुक्त
State, Uttar Pradesh

मथुरा: लव मैरिज से नाराज़ परिजनों ने बैंककर्मी बेटी का किया अपहरण, पुलिस की मदद से पति ने कराया मुक्त

  लव मैरिज से नाराज़ परिजनों द्वारा बेटी के अपहरण का सनसनीखेज मामला मथुरा से सामने आया है। बैंककर्मी प्रियंका को उनके ही माता-पिता और भाई द्वारा अगवा किए जाने का आरोप है। मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रियंका को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता ने अपने परिजनों पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।   पीड़िता प्रियंका ने बताया कि उन्होंने चार वर्ष पूर्व अपने सहकर्मी रविंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनका परिवार नाराज़ चल रहा था। 8 जनवरी को उन्हें उनकी बैंक शाखा के बाहर से जबरन अगवा कर लिया गया। आरोप है कि परिजन उन्हें राजस्थान ले गए, जहां रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।   गांव में बनाया बंधक   प्रियंका के अनुसार, राजस्थान ले जाने के बाद उन्हें गांव में...
बाराबंकी में क्रिकेट खेलते समय युवक की मौत, 24 फरवरी को होनी थी शादी
State, Uttar Pradesh

बाराबंकी में क्रिकेट खेलते समय युवक की मौत, 24 फरवरी को होनी थी शादी

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गांव में क्रिकेट खेलते समय फील्डिंग कर रहे एक युवक की अचानक मैदान पर गिरने से मौत हो गई। पलक झपकते हुए हुए इस हादसे से खेल रहे अन्य युवक स्तब्ध रह गए। मृतक की अगले महीने 24 फरवरी को शादी तय थी, जिसकी तैयारियां परिवार में जोरों पर चल रही थीं।   जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कैथा गांव में शुक्रवार को ग्रामीण युवक खेत में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान 24 वर्षीय अनुज उर्फ विराट यादव फील्डिंग करते हुए गेंद उठाने के लिए आगे बढ़ा और अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।   अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम   घटना के बाद साथी खिलाड़ी और ग्रामीण उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ...
कोडीन कफ-सिरप में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह ने ईडी को बताए कई राज, अमित टाटा से भी हुई पूछताछ
State, Uttar Pradesh

कोडीन कफ-सिरप में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह ने ईडी को बताए कई राज, अमित टाटा से भी हुई पूछताछ

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में महत्वपूर्ण मोड़ आया है। शुक्रवार को ईडी की टीम ने लखनऊ जिला जेल में बंद बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और उसके सहयोगी अमित टाटा से पूछताछ की। इस दौरान आलोक सिंह ने कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं। हालांकि, अमित टाटा से पूछताछ शनिवार को की जानी थी।   आलोक सिंह की पूछताछ   पूछताछ के दौरान आलोक सिंह ने बताया कि उसकी केवल दो फर्म हैं और उन फर्मों से कोई गलत काम नहीं हुआ है। करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ में आलोक सिंह ने यह भी कहा कि वह अपनी संपत्ति के बारे में कागज देखने के बाद ही जानकारी दे सकता है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी की अब गहनता से जांच की जाएगी और यदि जरूरत पड़ी तो आलोक सिंह से फिर से पूछताछ की जा सकती है।   ईडी ने आलोक स...
आशिया बनी अंशिका, मोनू के साथ लिए सात फेरे; बरेली से आया प्रेम प्रसंग का मामलामजहब की दीवार तोड़कर हिंदू धर्म अपनाया, प्रेमी मोनू के साथ रचाई शादी
State, Uttar Pradesh

आशिया बनी अंशिका, मोनू के साथ लिए सात फेरे; बरेली से आया प्रेम प्रसंग का मामलामजहब की दीवार तोड़कर हिंदू धर्म अपनाया, प्रेमी मोनू के साथ रचाई शादी

    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है। मुस्लिम लड़की आशिया ने दो साल तक चले अपने प्रेम प्रसंग के बाद हिंदू धर्म अपनाया और प्रेमी मोनू के साथ शादी कर ली। आशिया ने अपना नाम बदलकर अंशिका रख लिया और फिर मोनू के साथ सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी की। यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बन गया है, और अब लोग इस लव स्टोरी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।   मजहब की दीवार को तोड़ा   मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर की रहने वाली आशिया का गांव के पिपलसाना चौधरी के मोनू से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच दो वर्षों तक प्रेम प्रसंग चला, लेकिन उनके रिश्ते में मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। आशिया के परिवारवालों ने इस रिश्ते को मंजूरी देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का निर्णय लिया।   घर छोड...
लखनऊ: अटल नगर आवासीय योजना में 2 BHK फ्लैटों के लिए निकली लॉटरी, 2299 लोगों को मिलेगा आशियाना अटल नगर योजना में सफल आवेदकों का सपना हुआ साकार, एलडीए ने किया आवंटन
State, Uttar Pradesh

लखनऊ: अटल नगर आवासीय योजना में 2 BHK फ्लैटों के लिए निकली लॉटरी, 2299 लोगों को मिलेगा आशियाना अटल नगर योजना में सफल आवेदकों का सपना हुआ साकार, एलडीए ने किया आवंटन

    लखनऊ: राजधानी लखनऊ के देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 2 BHK फ्लैट्स के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत 634 2 BHK फ्लैट्स का शुक्रवार को आवंटन किया गया, जिसमें कुल 2299 लोगों को अपना आशियाना मिलेगा। लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में किया गया, जहां आवेदकों के हाथों से लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकाली गईं।   एलडीए की योजना में सुविधाओं का पूरा ख्याल   अटल नगर योजना में वन BHK और टू BHK के फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू होती है। इन फ्लैट्स का क्षेत्रफल 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर तक है। योजना में फ्लैट्स के साथ लिफ्ट, स्वच्छ जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन और किड्स प्ले एरिया, तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।   लॉटरी में नाम आने पर खु...