अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार थमी, केवल 4.6% की बढ़ोतरी – 52 महीनों में सबसे धीमी वृद्धि
नई दिल्ली। अक्टूबर माह में वस्तु एवं सेवा कर (GST) से सरकार को 1.96 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। हालांकि, यह वृद्धि दर पिछले 52 महीनों में सबसे धीमी मानी जा रही है। वित्त मंत्रालय ने यह आंकड़े 1 नवंबर 2025 को जारी किए।
सितंबर में जीएसटी कलेक्शन में 9.1% की तेज़ वृद्धि दर्ज की गई थी, जो बीते चार महीनों में सबसे अधिक थी। वहीं, अक्टूबर में यह गति घटकर लगभग आधी रह गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में कलेक्शन 1.89 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हुआ है।
लगातार दसवां महीना, जब कलेक्शन 1.8 लाख करोड़ से ऊपर
जीएसटी कलेक्शन लगातार 10वें महीने भी 1.8 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर रहा है। मई 2025 में यह कलेक्शन पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था।
धीमी रफ्तार की वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, ज...






