बिहार विधानसभा अध्यक्ष का ताज किसके सिर? CM नीतीश कुमार ने BJP को गृह विभाग दिया, अब कुर्सी पर जदयू-बजे हाथ
पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और जदयू के बीच रस्साकशी जारी है। विधायकों के शपथ ग्रहण से पहले ही इस संवैधानिक और महत्वपूर्ण पद पर दोनों दलों के बीच खींचतान साफ दिख रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग बीजेपी को सौंप दिया है। इसके बाद आदर्श स्थिति यह है कि विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू को मिले। लेकिन, अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
जदयू की तैयारी:जदयू नेतृत्व इस पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी विधायक को ताजपोशी के लिए तैयार कर रहा है। वर्ष 2005 से लेकर अब तक विधानसभा अध्यक्ष के पद पर कई बार सत्ता और सहयोगी दलों के समीकरणों के अनुसार बदलाव होता रहा है। पिछले चुनावों में बीजेपी ने नंद किशोर यादव और विजय सिन्हा को अध्यक्ष बनाया था।
बीजेपी का दावा:बीजेपी की तरफ से प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तैयार किया...










