‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ मिशन लॉन्च: ISRO ने रचा इतिहास, मोबाइल नेटवर्क का अंदाज बदलेगा
श्रीहरिकोटा/नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से अपने सबसे बड़े वाणिज्यिक मिशन ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण किया। LVM3-M6 रॉकेट के जरिए यह 6100 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह पृथ्वी की निम्न कक्षा (LEO) में स्थापित होगा।
मिशन की खासियत
यह उपग्रह 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर तैनात होगा।
मिशन के जरिए दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली 4G और 5G ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस उपग्रह से मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी में बड़े बदलाव आएंगे और वॉयस-वीडियो कॉल, संदेश, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाओं की गुणवत्ता सुधरेगी।
प्रक्षेपण के लगभग 15 मिनट बाद ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह रॉकेट से अलग हो जाएगा।
इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन का योगदान
इस मिशन में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन का नेतृत्...










