Monday, December 1

मतदाता सूची में नाम कटने का झांसा: SIR के नाम पर चल रहे साइबर ठगों से सावधान रहें

नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में साइबर अपराधियों ने सक्रिय अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लोग BLO बनकर कॉल करके या SIR.apk लिंक भेजकर मतदाता के अकाउंट में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

साइबर ठग लोगों को डराते हैं कि SIR फॉर्म में कुछ कमी है और नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है, फिर OTP या लिंक के जरिए मोबाइल और अकाउंट तक पहुँच बना लेते हैं। यह स्कैम अब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

साइबर ठग किन राज्यों में सक्रिय:
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, केराल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार।

कैसे करते हैं ठग काम:

  1. अनजान नंबर से कॉल या वॉट्सऐप/SMS के माध्यम से संपर्क।
  2. कहते हैं कि SIR सत्यापन में कमी है, नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है।
  3. OTP मांगकर अकाउंट तक पहुँच प्राप्त करना।
  4. कभी-कभी SIR.apk लिंक भेजकर मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल करवा लेते हैं।

सावधानी के उपाय (DCP विनीत कुमार):

  • किसी भी अनजान कॉल, SMS या लिंक पर भरोसा न करें।
  • OTP किसी के साथ साझा न करें।
  • APK या फाइल कभी अनजान लिंक से डाउनलोड न करें।
  • सरकारी फॉर्म और सेवाओं के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
  • स्कैम का शिकार होने पर नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

साइबर पुलिस की चेतावनी है कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। मतदाता सूची अपडेटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन ठग इसे अपने फायदे के लिए भ्रामक तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।

Leave a Reply