Tuesday, February 24

बिना दूध का पनीर: लौकी और मूंगफली से बनाएं घर पर बाजार जैसा स्वादिष्ट पनीर

भारत में पनीर लगभग हर रसोई की पहली पसंद है। लेकिन कई बार दूध की शुद्धता या बढ़ती कीमतों के कारण लोग इसे बनाने से कतराते हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि सोशल मीडिया अकाउंट ‘अतिथि पकवान’ से मिली एक आसान और सेहतमंद रेसिपी की मदद से आप बिना दूध के भी नरम और सफेद पनीर घर पर तैयार कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

इस अनोखी रेसिपी का आधार है लौकी और मूंगफली। लौकी हल्का और पौष्टिक है, जबकि मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत। दोनों के मिलन से बने पनीर का स्वाद और टेक्सचर बिल्कुल बाजार जैसा होता है।

बनाने की विधि

  1. तैयारी: ताजी लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। मूंगफली के दानों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह छिलके उतारकर मसल लें।

  2. मिक्स करना: मिक्सर जार में लौकी और भीगी मूंगफली डालें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर बारीक और चिकना पेस्ट तैयार करें।

  3. छानना: पेस्ट को महीन कपड़े या छलनी से छान लें ताकि गाढ़ा दूध जैसा लिक्विड मिल जाए। आवश्यकता अनुसार पानी डालकर दूध जैसी कंसिस्टेंसी बनाएं।

  4. उबालना और फटना: मिश्रण को मोटे तले की कड़ाही में डालें और उबाल आने तक गर्म करें। धीमी आंच पर थोड़ा-थोड़ा विनेगर डालें। मिश्रण फटने लगेगा और ठोस हिस्सा अलग हो जाएगा।

  5. पनीर सेट करना: मिश्रण को सूती कपड़े में डालकर पानी निकालें। ऊपर से भारी बर्तन रखें और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

परिणाम

अध घंटे बाद कपड़ा खोलते ही आपके सामने बिल्कुल सफेद, नरम और बाजार जैसा पनीर होगा। इसे मनचाहे आकार में काटकर उपयोग किया जा सकता है। लौकी के हल्केपन और मूंगफली के प्रोटीन के साथ यह पनीर स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

अब बिना दूध के भी घर पर बना सकते हैं स्वादिष्ट पनीर और अपने व्यंजनों को और खास बना सकते हैं।

Leave a Reply